Crime News: कर्ज में डूबे दंपति ने राजस्थान में की आत्महत्या
Crime News: राजस्थान के अजमेर जिले में एक परिवार के तीन सदस्यों पति-पत्नी और उनकी 20 साल की बेटी ने जहरीला पदार्थ खाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को ये जानकारी दी। यह घटना शनिवार को गढ़ी मालियान इलाके म…

सौजन्य से:- totaltv.in
Crime News: राजस्थान के अजमेर जिले में एक परिवार के तीन सदस्यों पति-पत्नी और उनकी 20 साल की बेटी ने जहरीला पदार्थ खाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को ये जानकारी दी। यह घटना शनिवार को गढ़ी मालियान इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अशोक शर्मा (59), उनकी पत्नी इंदिरा शर्मा (52) और बेटी दीक्षा शर्मा (20) के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक, तीनों ने पानी में मिलाकर सल्फास की गोलियां खाई थी। उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें जवाहरलाल नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Read Also: मुंबई में तेज रफ्तार का कहर, कोस्टल रोड़ पर अनियंत्रित होकर गिरी BMW कार, 3 की मौत
फर्नीचर व्यापारी थे अशोक शर्मा
आदर्श नगर के एसएचओ ओम प्रकाश मीणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि घटना के समय अशोक शर्मा का बेटा गौरव कमरे में मौजूद था। गौरव करीब दो दिन पहले ही जयपुर से अजमेर आया था, जबकि उसकी पत्नी अपने मायके गई हुई थी। पुलिस ने बताया कि अशोक शर्मा फर्नीचर के व्यापारी थे। उन्होंने कहा कि मौत की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।Crime News:
Read Also: Yemen: रियाद में ‘संवेदनशील जगहों’ और यानबू में अरामको को भी बनाया गया निशाना
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और उन हालात की जांच कर रही है जिनमें तीनों ने जहरीली चीज खाई। पड़ोसियों का कहना है कि परिवार भारी कर्ज में डूबा हुआ था। साथ ही, पुलिस ने बताया कि अशोक शर्मा ने रिश्तेदारों को फोन करके इस घटना के बारे में बताया था।शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद मौत से जुड़े हालात साफ हो जाएंगे। Crime News:
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान पुलिस को पुरुष व जीएमसी की टीम को महिला वर्ग का खिताब - Jaipur News

जोधपुर पहुंची पंजाब एजीटीएफ; 4 राज्यों में 1 दर्जन सहयोगी रडार पर - Jaipur News

BJP wins six of seven mayoral polls in Rajasthan; Congress cries foul


