CM के काफिले के दौरान झुलसी रेशू गुप्ता की कहानी: इंसाफ की मांग और इलाज के लिए दर्द
'इलाज पर रोज 3,000 रुपये हो रहे खर्च, अब इलाज के लिए पैसे नहीं बचे हैं।' राजस्थान राज्य महिला आयोग में महिला की शिकायत दर्ज

सौजन्य से:- ABP News
जयपुर: CM भजनलाल के काफिले के दौरान झुलसी रेशू गुप्ता पहुंचीं महिला आयोग, कहा- 'अब इलाज के लिए पैसे...'
Jaipur News In Hindi: मुख्यमंत्री के काफिले के दौरान ठेला पलटने से झुलसी रेशू गुप्ता ने महिला आयोग से इंसाफ की गुहार लगाई. पीड़िता ने कहा कि इलाज पर रोज 3 हजार रुपये खर्च हो रहे हैं.
जयपुर में मुख्यमंत्री के काफिले के दौरान पुलिसकर्मी द्वारा ठेला पलटने से गंभीर रूप से झुलसी युवती रेशू गुप्ता अब इंसाफ की लड़ाई महिला आयोग तक ले गई हैं. सोमवार (13 जुलाई) को रेशू गुप्ता अपने परिवार, वकील और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ राजस्थान राज्य महिला आयोग के दफ्तर पहुंचीं और पूरे मामले में शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की मांग की.
रेशू गुप्ता ने कहा कि हादसे के बाद सरकार की ओर से कई बयान दिए गए, लेकिन अब तक उन्हें किसी तरह की आर्थिक या अन्य मदद नहीं मिली है. उनका कहना है कि इलाज पर रोजाना करीब 3 हजार रुपये खर्च हो रहे हैं और अब इलाज के लिए पैसे नहीं बचे हैं. ऐसे में इलाज जारी रखना मुश्किल हो रहा है.
'सभी बीवियां हिंदू ही क्यों?', आमिर खान की तीसरी शादी पर BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने भी उठाए सवाल
डॉक्टरों ने प्लास्टिक सर्जरी की बताई जरूरत
पीड़िता ने बताया कि डॉक्टरों ने कम से कम 15 दिन तक लगातार ड्रेसिंग कराने की सलाह दी है. इसके बाद प्लास्टिक सर्जरी करनी होगी. हादसे में ठेला भी टूट गया, जिससे उनका काम पूरी तरह बंद हो गया है और परिवार की आमदनी भी रुक गई है.
रेशू गुप्ता का कहना है कि अब तक मामले में सिर्फ एक कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया गया है. इसके अलावा किसी जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री आवास भी गई थीं, लेकिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात नहीं हो सकी.
महिला आयोग से इंसाफ की उम्मीद
रेशू गुप्ता ने कहा कि अब उन्हें उम्मीद है कि महिला आयोग इस मामले में दखल देगा और उन्हें न्याय दिलाने में मदद करेगा. उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है.
जयपुर: चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिवार बोला- रहम की भीख मांगता रहा वसीम
सरकार हर संभव मदद करेगी- बीजेपी विधायक
वहीं, बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि सरकार पीड़िता की हर संभव मदद करेगी. उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जो भी आश्वासन दिया गया है, उसे पूरा किया जाएगा. पीड़िता को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और सरकार इस पूरे मामले को संवेदनशीलता के साथ देख रही है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 35 लाख की ज्वेलरी लूट के मामले में तीनों आरोपी गिरफ्तार, क्या कह रहे हैं वे...

रातों-रात 18 आईपीएस अफसरों के तबादले, जोधपुर कमिश्नर फिर बदले: रिफाइनरी से जुड़े एसपी फील्ड से बाहर

काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद


