राजस्थान में गैंगस्टर रोहित गोदारा के पैतृक घर को जेसीबी से ढहाने की हैरान करने वाली कहानी
राजस्थान के बीकानेर में गैंगस्टर रोहित गोदारा के पैतृक घर को जेसीबी से ढहाया गया। स_CM की मीटिंग के बाद आधी रात में इस एक्शन का हुआ। सीएम की मीटिंग के बाद अपराध के खिलाफ बड़ा एक्शन शुरु हुआ।

सौजन्य से:- Navbharat Times
गैंगस्टर रोहित गोदारा का आलीशान घर किसने गिराया? आधी रात CM की मीटिंग के बाद हुए एक्शन की राजस्थान में चर्चा
Authored by: खुशेंद्र तिवारी|नवभारतटाइम्स.कॉम•
राजस्थान में ऐसा घटनाक्रम हुआ है, जिसकी सोशल मीडिया से लेकर पुलिस - प्रशासन के बीच जमकर चर्चा हो रही है। दरअसल सीएम भजनलाल ने 13 जुलाई 2026 की रात को कानून व्यवस्था को लेकर मीटिंग ली थी। इस मीटिंग के बाद गैंगस्टर रोहित गोदारा के घर पर बुलडोजर एक्शन हो गया।
सीएम की मीटिंग ढहा गोदारा का पैतृक घर
उल्लेखनीय है कि सीएम की मीटिंग के बाद आधी रात में प्रदेश में अपराध के खिलाफ बड़ा एक्शन हो गया। दरअसल, राजस्थान के सबसे बड़े और कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा का पैतृक गांव बीकानेर में जेसीबी से दो मंजिला मकान का बड़ा हिस्सा ढहा दिया गया, लेकिन इस कार्रवाई को किसने अंजाम दिया, इस पर अब भी रहस्य बना हुआ है। पूरे मामले में पुलिस ने इस एक्शन के बारे में कुछ भी जानकारी होने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने एक्शन पर किया साफ इनकार
गोदारा का जेसीबी से मकान का बड़ा हिस्सा ढहने के पूरे मामले पर पुलिस का रुख हैरान करने वाला है। बीकानेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश ने जो बयान दिया है, वो भी चर्चा में बना हुआ है। उन्होंने मीडिया के सामने कहा है कि 'रोहित गोदारा कौन, मैं नहीं जानता। जेबकतरा हो तो पता नहीं। हमारे पास रिपोर्ट आएगी तो कार्रवाई करेंगे। बीकानेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश तंज कसते हुए बयान भी सुर्खियों में है। एसपी कच्छावा बोले- हमारे पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई
इधर, एसपी मृदुल कच्छावा ने स्पष्ट किया है कि अब तक मकान तोड़े जाने को लेकर किसी भी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि 'अब तक मकान गिराए जाने को लेकर किसी ने कोई शिकायत नहीं दी है। यदि शिकायत मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। गोदारा के घर में कोई नहीं रहता
उल्लेखनीय है कि गोदारा का जो पैतृक गांव में बना मकान है, उसमें अभी किसी के भी नहीं रहने की जानकारी मिल रही है। रोहित गोदारा के बुजुर्ग माता-पिता पहले से ही फिरौती और फायरिंग के एक मामले में गैंगस्टर्स को आर्थिक मदद पहुंचाने के आरोप में जेल की सलाखों के पीछे हैं, जिसके बाद से यह मकान पूरी तरह खाली और सुनसान पड़ा था। इसी बीच उसके घर पर हुए रहस्यमयी बुलडोजर एक्शन ने हर किसी को हैरान कर दिया है। मामले में आगे तफ्तीश के बाद ही पूरा सच बाहर आएगा। गैंगस्टर रोहित गोदारा कौन है?
रोहित गोदारा मूल रूप से बीकानेर का रहने वाला है। कभी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का राइट हैंड माना जाता था। फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश भाग चुके गोदारा को लेकर अब बताया जाता है कि वो अब गोल्डी बरार के साथ मिलकर अपना नेटवर्क चलाता है।वहीं से राजस्थान के व्यापारियों, बिल्डरों और राजनेताओं को धमकी देकर करोड़ों रुपये की रंगदारी वसूलने का नेटवर्क चला रहा है। राज्य के कई चर्चित हत्याकांडों और रंगदारी के मामलों में उसका नाम मुख्य आरोपी के तौर पर कई बार दर्ज हो चुका है। अमेरिका में एफबीआई की चार्जशीट में लॉरेंस गैंग के कई गुर्गों के नाम सामने आ चुके हैं। इनमें रोहित गोदारा का नाम भी दर्ज है। कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 35 लाख की ज्वेलरी लूट के मामले में तीनों आरोपी गिरफ्तार, क्या कह रहे हैं वे...

रातों-रात 18 आईपीएस अफसरों के तबादले, जोधपुर कमिश्नर फिर बदले: रिफाइनरी से जुड़े एसपी फील्ड से बाहर

काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद


