भजनलाल शर्मा और अशोक गहलोत में कौन किस पर भारी? जानिए CM रहते हुए आंकड़ों और वोटों का पूरा गणित
राजस्थान में 2026 के निकाय नतीजों में 10 में से 9 नगर निगमों पर बीजेपी के दावे और गहलोत के गढ़ ढहने के बाद सियासी गलियारों में एक ही सवाल है- क्या भजनलाल मॉडल गहलोत के जनाधार को निगल गया? आंकड़ों की परतें उघड़ें तो जवाब…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान में 2026 के निकाय नतीजों में 10 में से 9 नगर निगमों पर बीजेपी के दावे और गहलोत के गढ़ ढहने के बाद सियासी गलियारों में एक ही सवाल है- क्या भजनलाल मॉडल गहलोत के जनाधार को निगल गया? आंकड़ों की परतें उघड़ें तो जवाब चौंकाता है। आगे जानिए कौन किस पर भारी पड़ा।
जयपुर: राजस्थान निकाय चुनावों में सभी 309 निकायों के नतीजों के बाद सत्ता के शीर्ष पर 'भजनलाल शर्मा मॉडल' और पूर्व मुख्यमंत्री 'अशोक गहलोत के सियासी किले' की असली स्थिति साफ हो चुकी है। गहलोत कार्यकाल में हुए 2019-2021 के निकाय नतीजों और भजनलाल सरकार में 2026 के ताजा जनादेश की तुलना करें तो शहरी राजनीति की तस्वीर में एक बड़ा फेरबदल दर्ज किया गया है।
नगर निगम की जंग: 10 में से 9 पर बीजेपी का दावा, गहलोत का गढ़ भी ध्वस्त
मुख्यमंत्री रहते हुए अशोक गहलोत ने जयपुर, जोधपुर और कोटा जैसे बड़े शहरों को दो भागों में बांटकर कांग्रेस का मेयर बनवाने का दांव चला था। लेकिन 2026 के नतीजों ने उस पूरे समीकरण को पलट दिया है।
भजनलाल सरकार (2026): भाजपा ने 10 में से 6 नगर निगमों अलवर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, पाली, भीलवाड़ा में प्रचंड बहुमत से सीधी जीत दर्ज की है। वहीं जयपुर, जोधपुर और कोटा में भी बहुमत के साथ भाजपा का परचम लहराना तय है। कांग्रेस केवल बीकानेर नगर निगम (42/80 सीटें) में अपना बोर्ड बचा पाई है।
गहलोत सरकार (2019-21): पिछले कार्यकाल में कांग्रेस ने जयपुर हेरिटेज, जोधपुर उत्तर और कोटा उत्तर तीनों प्रतिष्ठित निगमों पर अपना मेयर बनाकर भाजपा को बड़ा झटका दिया था।
नगर परिषद और पालिका का गणित: कहां खिसकी किसकी जमीन?
गहलोत सरकार के समय कांग्रेस का 27 नगर परिषदों पर राज था। इस बार परिसीमन के बाद बनी 31 नगर परिषदों में से भाजपा ने 18 परिषदों पर परचम फहराया, जबकि कांग्रेस सिमटकर 13 पर रह गई। पिछली बार 123 पालिकाओं में से कांग्रेस ने 48 पर कब्जा किया था। इस बार भाजपा की लहर में 163 पालिकाओं में से भाजपा ने 83 पर बड़ी जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस के खाते में 80 पालिकाएं ही आ सकीं।
वोट प्रतिशत का असली खेल: 0.97% का वो फासला जिसने बदल दी पूरी बाजी
राजनीति में असली ताकत वोटों का प्रतिशत तय करता है। दोनों मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल के दौरान पड़े वोटों का तुलनात्मक अध्ययन देखें-
निष्कर्ष: सीएम भजनलाल स्ट्राइक' भारी, लेकिन गहलोत का जनाधार भी नहीं टूटा
आंकड़ों की कसौटी पर भजनलाल शर्मा स्पष्ट रूप से भारी पड़े हैं। उन्होंने न केवल भाजपा का वोट प्रतिशत 32.39% से बढ़ाकर 36.11% किया, बल्कि नगर निगमों में कांग्रेस के दबदबे को लगभग समाप्त कर दिया।
हालांकि, अशोक गहलोत की नीतियों का असर यह रहा कि कांग्रेस का वोट बैंक (35.14%) पूरी तरह ध्वस्त नहीं हुआ। मात्र 0.97% वोट शेयर के अंतर ने यह साबित कर दिया है कि राजस्थान के शहरों में मुकाबला कांटे का था, लेकिन 'वोट मैनेजमेंट' और ऐन वक्त की रणनीति में भजनलाल शर्मा ने बाजी मार ली।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Jodhpur Division : जोधपुर व जालोर में जिला परिषद व पंचायत समितियों की आरक्षण लॉटरी खुली

जोधपुर जिले के 23 प्रधान पदों की निकली लॉटरी: 43 जिला परिषद सदस्यों की सीटें रिजर्व; जानिए कौनसा वार्ड किस वर्ग के लिए आरक्षित - Jodhpur News

अमेरिकी महिला ने जयपुर के SMS अस्पताल में कराया ऑपरेशन, अमेरिका से 70 गुना सस्ता हुआ इलाज


