होमक्राइमराजस्थान में विधानसभा में हंगामा, नारेबाजी, पोस्टर लहराए: जूली ने CJP कार्यकर्ताओं को पीटने का मुद्दा उठाया, भाजपा ने कहा- राहुल गांधी चोर है - Jaipur News
क्राइम

राजस्थान में विधानसभा में हंगामा, नारेबाजी, पोस्टर लहराए: जूली ने CJP कार्यकर्ताओं को पीटने का मुद्दा उठाया, भाजपा ने कहा- राहुल गांधी चोर है - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Vidhan Sabha LIVE Update; UCC Bill Bhajan Lal Sharma | BJP Congress MLA LIVEराजस्थान में विधानसभा में हंगामा, नारेबाजी, पोस्टर लहराए:जूली ने CJP कार्यकर्ताओं को पीटने…

Dainik Bhaskar के अनुसार21 अगस्त 2026 को 07:55 am बजे
राजस्थान में विधानसभा में हंगामा, नारेबाजी, पोस्टर लहराए:  जूली ने CJP कार्यकर्ताओं को पीटने का मुद्दा उठाया, भाजपा ने कहा- राहुल गांधी चोर है - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Vidhan Sabha LIVE Update; UCC Bill Bhajan Lal Sharma | BJP Congress MLA

LIVEराजस्थान में विधानसभा में हंगामा, नारेबाजी, पोस्टर लहराए:जूली ने CJP कार्यकर्ताओं को पीटने का मुद्दा उठाया, भाजपा ने कहा- राहुल गांधी चोर है

- कॉपी लिंक

राजस्थान विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन जमकर हंगामा हो रहा है। सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष ने कल कांग्रेस विधायकों को विधानसभा गेट पर रोके जाने का मुद्दा उठाते हुए इस पर चर्चा कराने को कहा।

उन्होंने सीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट पर भी सरकार को घेरा। स्पीकर ने प्रश्नकाल के बीच मुद्दा उठाने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने वेल में नारेबाजी की और सरकार भगोड़ी है के पोस्टर लहराए।

वहीं, भाजपा विधायकों ने राहुल गांधी को भगोड़ा और चोर बताते हुए नारेबाजी की। इसके बाद कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

कार्यवाही फिर से शुरू होने के बाद भी हंगामा जारी रहा। इस कारण सदन को दूसरी बार एक बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

सदन में हंगामे के PHOTOS…

जूली ने सीजेपी कार्यकर्ताओं के पीटने पर सवाल उठाया

जूली ने स्कूलों का निरीक्षण करने गए सीजेपी कार्यकर्ताओं को पीटे जाने पर सरकार पर सवाल उठाए। इस बीच हंगामे और नारेबाजी के बीच कांग्रेस-भाजपा विधायकों में नोकझोंक हो गई।

हंगामे के दौरान संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की हत्यारी है। इनके पास कोई मुद्दा नहीं है।

सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि कल कांग्रेस विधायकों के साथ दूसरे लोग और असामाजिक तत्व थे, वे उन्हें अंदर लाना चाहते थे इसलिए इन्हें गेट पर रोका था।

राहुल गांधी को बताया भगोड़ा

इस बीच बीजेपी विधायकों ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। राहुल गांधी को भगौड़ा बताते हुए नारेबाजी की। स्पीकर ने कांग्रेस विधायकों से अपनी अपनी सीटों पर जाने को कहा लेकिन हंगामा जारी रहा।

….

ये खबर भी पढ़िए…

लाइव अपडेट्स

- कॉपी लिंक

विधानसभा में हंगामे के कारण दूसरी बार सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

प्रश्नकाल में 5 मिनट कार्यवाही चली, लेकिन कांग्रेस के हंगामे के कारण 12 बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

12 बजे कार्यवाही शुरू होने के बाद भी कांग्रेस का हंगामा जारी रहा।

स्पीकर ने नेता प्रतिपक्ष और सत्ता पक्ष की तरफ सको शून्यकाल के बाद 5-5 मिनट का समय देने का आश्वासन दिया।

इसके बावजूद कांग्रेस विधायकों का हंगामा जारी रहा। शून्यकाल में केवल 18 मिनट कार्यवाही चली।

- कॉपी लिंक

विधानसभा की कार्यवाही 12 बजे फिर से शुरू होने के बाद भी कांग्रेस विधायकों की नारेबाजी और हंगामा जारी रहा। स्पीकर ने शून्यकाल के बाद नेता प्रतिपक्ष को बोलने का समय देने का आश्वासन दिया, लेकिन कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी जारी रही।

- कॉपी लिंक

विधानसभाा की कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कल कांग्रेस विधायकों को गेट पर रोके जाने के साथ ही आज स्कूलों का निरीक्षण करने गए सीजेपी कार्यकर्ताओं को पीटे जाने को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

जूली ने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा की हालत खराब है। आज स्कूलों में गए हैं, उन्हें पीटा जा रहा है, सरकार इस पर चुप क्यों है?

आज तक विधानसभा में आने वाले विधायकों को गेट पर नहीं रोका गया, बीजेपी जब विपक्ष में थी तब भी इसी गेट से विधायक प्रदर्शन करते हुए आते थे, लेकिन कल हमें क्यों रोका गया इसकी जांच होनी चाहिए।

जूली ने कहा— कल हमें आने नहीं दिया गया और पीछे से अनर्गल बातें की गईं कि हम आना नहीं चाहते थे।

हम जनता के मुद्दे उठाना चाहते हैं। जनता के मुद्दों पर बात करना चाहते हैं।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

कांग्रेस विधायकों ने शुक्रवार सुबह विधानसभा कैंपस में कई मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इसके बाद वे अंदर गए।

आज प्रश्नकाल और शून्यकाल के बाद कुछ विभागों की सप्लीमेंटरी डिमांड्स पारित करवाई जाएंगी।

इसके बाद विनियोग संख्या 3 विधेयक भी चर्चा के बाद पारित करवाया जाएगा।

- कॉपी लिंक

प्रश्नकाल के दौरान कई सवालों पर मंत्रियों को घेरा जा सकता है। खाद बीज संकट और स्कूल की मरम्मत से जुड़े सवालों पर प्रश्नकाल में हंगामा हो सकता है।

कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने द्रव्यती नदी पर एलिवेटेड रोड से जुड़ा सवाल पूछा है। खाद बीज संकट पर प्रमोद जैन भाया ने सवाल लगाया है।

- कॉपी लिंक

यूसीसी बिल टलने के आसार हैं। कल सरकारी मुख्य सचेतक ने यूसीसी बिल सदन में रखने की बात कही थी। आज की विधानसभा की कार्यसूची में यूसीसी बिल को सदन में रखने का जिक्र नहीं है।

मौजूदा विधानसभा सत्र दो दिन का ही रखा गया है। नवंबर में फिर सदन बुलाया जाएगा, उसमें यूसीसी और ट्री प्रोटक्शन बिल पारित करवाए जाएंगे।

- LIVEजयपुर में CJP प्रवक्ता, समर्थकों को पीटकर खदेड़ा: पथराव भी किया, स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे थे; आशुतोष रांका बोले- ये भाजपा की गुंडागर्दी

- जयपुर-पति की हत्या के लिए पिता से मंगवाया था जहर: प्यार का वास्ता देकर कीटनाशक मिला जूस पिलाया, डेढ़ घंटा तड़पते देखती रही

- राजस्थान के 15 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट: धौलपुर में एक इंच से ज्यादा पानी बरसा, श्रीगंगानगर में पारा 40°C के पार

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें