जयपुर: अभिजीत दीपके के दावे को गांव वालों ने बताया झूठा, कहा- 'खुद तोड़े गाड़ियों के शीशे'
जयपुर: अभिजीत दीपके के दावे को गांव वालों ने बताया झूठा, कहा- 'खुद तोड़े गाड़ियों के शीशे' Jaipur CJP Team Attacked: ग्रामीणों का दावा है कि हमला उनकी तरफ से नहीं किया गया बल्कि सीजेपी वालों ने खुद ही अपनी गाड़ी के शीशे…

सौजन्य से:- ABP News
जयपुर: अभिजीत दीपके के दावे को गांव वालों ने बताया झूठा, कहा- 'खुद तोड़े गाड़ियों के शीशे'
Jaipur CJP Team Attacked: ग्रामीणों का दावा है कि हमला उनकी तरफ से नहीं किया गया बल्कि सीजेपी वालों ने खुद ही अपनी गाड़ी के शीशे तोड़े और देश विरोधी नारे लगाए.
राजस्थान के जयपुर में आज (शुक्रवार, 21 अगस्त) सरकारी स्कूल की ओर जा रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की टीम पर हमला किया गया. इस टीम में सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका भी शामिल थे. ग्रामीणों पर इस हमले का आरोप लगा है. हालांकि सीजेपी का कहना है कि ये सामान्य ग्रामीण नहीं बल्कि बीजेपी के समर्थक थे जिन्होंने प्री-प्लान्ड तरीके से उनपर हमला किया. इसपर अब ग्रामीणों की भी प्रतिक्रिया आई है.
ग्रामीणों की तरफ से कहा जा रहा है कि सीजेपी के कार्यकर्ताओं के पास हथियार थे और वे 'देश विरोधी' नारे लगा रहे थे. ग्रामीणों का यह भी दावा है कि सीजेपी वालों ने अपनी गाड़ियों के शीशे खुद से तोड़े थे.
यह भी पढ़ें: जयपुर बवाल पर अभिजीत दीपके बोले- बीजेपी के गुंडे आशुतोष रांका की जान के पीछे पड़े
#WATCH | जयपुर में हुए बवाल का ग्रामीणों ने बताया पूरा वाकया@romanaisarkhan | https://t.co/smwhXUROiK #BreakingNews #Jaipur #CJP #Rajasthan #Clash #CockroachJantaParty pic.twitter.com/8vEWhghgC5
— ABP News (@ABPNews) August 21, 2026
ग्रामीणों का दावा- CJP वालों ने की अभद्रता
गांव के रहने वाले एक व्यक्ति का कहना है कि सीजेपी वाले यहां आए थे, हमने प्यार-मुहब्बत से समझाकर उन्हें वापस भेज दिया. गांव वाले भी मौके से चले गए थे. इसके बाद 50-60 लोग फिर आए. उनके साथ महिलाएं भी आई थीं. उनकी गाड़ियों में हथियार भी थे. हमने दोबारा रोकने की कोशिश की तो वो महिलाएं अभद्रता से पेश आने लगीं. आप जानते हो जब गांव वालों के साथ अभद्रता की जाती है, तो वो भी जवाब देते हैं. जो भी देश विरोधी नारा लगाएगा, हम नहीं बख्शेंगे.
ग्रामीण लाल चंद शर्मा का कहना है कि ग्रामीणों को फंसाने के लिए सीजेपी वालों ने खुद ही लाठियां चलाईं. हमने उनका दिल्ली वाला प्रोटेस्ट भी देखा है. वहां भी ये लोग देश विरोधी नारे लगाते थे. हमें वही बात आज तक खटक रही है. हम उनको गांव में नहीं आने देंगे.
'CJP स्कूल सुधारने नहीं, राजनीति चमकाने आ रही है'- ग्रामीण
एक और ग्रामीण से जब सवाल किया गया कि सीजेपी वाले जब यहां पर स्कूल सुधारने के लिए आए थे, तो गांववालों ने उनका विरोध क्यों किया? जवाब में उन्होंने कहा, "मैं यह बात स्पष्ट करना चाहता हूं कि सीजेपी वाले स्कूल सुधारने के लिए नहीं आ रहे, बल्कि अपनी जड़ें जमाने के लिए आ रहे हैं. अपनी राजनीति चमकाने के लिए आ रहे हैं. उनका और कोई उद्देश्य नहीं है. हमारे यहां स्कूल के लिए फंड जारी हो चुका है. कुछ ही दिनों में वह धरातल पर भी उतर जाएगा."
ग्रामीण का दावा है कि उन्होंने सीजेपी का विरोध इसलिए किया है क्योंकि वह देश विरोधी पार्टी है और इस देश विरोधी पार्टी को हम अपने गांव में नहीं घुसने देंगे. सीजेपी को बाहर से फंडिंग होती है और हम देश के साथ गद्दारी करने वालों को समर्थन कभी नहीं देंगे.
यह भी पढ़ें: 'सब मदन दिलावर के कहने पर हुआ', जयपुर में पत्थरबाजी और बवाल पर बोले आशुतोष रांका
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

'क्या मैं पाकिस्तानी हूं, आतंकवादी लगती हूं...’ जयपुर में CJP कार्यकर्ताओं की पिटाई के बाद भड़की शिवांगी

जयपुर में तनाव, सीजेपी टीम ने सरकारी स्कूल के दौरे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया

गहलोत ने राजस्थान सरकार के स्कूल निर्देश की आलोचना की, इसे वापस लेना चाहते हैं


