होमराजनीतिकांग्रेस प्रभारी रंधावा पहुंचे जयपुर, कहा- विधानसभा के दरवाजे विधायकों के लिए बंद होना लोकतंत्र के लिए खतरा
राजनीति

कांग्रेस प्रभारी रंधावा पहुंचे जयपुर, कहा- विधानसभा के दरवाजे विधायकों के लिए बंद होना लोकतंत्र के लिए खतरा

कांग्रेस प्रभारी रंधावा पहुंचे जयपुर, कहा- विधानसभा के दरवाजे विधायकों के लिए बंद होना लोकतंत्र के लिए खतरा जयपुर हवाई अड्डे पर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने किया स्वागत. Published : August 21, 2026 at 12:20 PM IS…

ETV Bharat के अनुसार21 अगस्त 2026 को 07:56 am बजे
कांग्रेस प्रभारी रंधावा पहुंचे जयपुर, कहा- विधानसभा के दरवाजे विधायकों के लिए बंद होना लोकतंत्र के लिए खतरा

सौजन्य से:- ETV Bharat

कांग्रेस प्रभारी रंधावा पहुंचे जयपुर, कहा- विधानसभा के दरवाजे विधायकों के लिए बंद होना लोकतंत्र के लिए खतरा

जयपुर हवाई अड्डे पर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने किया स्वागत.

Published : August 21, 2026 at 12:20 PM IST

जयपुर : प्रदेश में निकाय चुनावों की रणभेरी बज चुकी है. कांग्रेस और भाजपा सहित अन्य राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारी में जुट गए हैं. निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर आज जयपुर में कांग्रेस के एक बैठक में शामिल होने पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा आज शुक्रवार सुबह जयपुर पहुंचे. जहां प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने उनका स्वागत किया. उन्होंने कांग्रेस विधायकों को गुरुवार को विधानसभा के गेट पर रोकने के मामले को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, विधानसभा के दरवाजे विधायकों के लिए बंद हो जाए. यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक बात है.

लोकसभा में भी ऐसे ही हालात : जयपुर हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत में सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, हमने पहली बार देखा है कि विधानसभा का मुख्य दरवाजा विधायकों के लिए बंद हो जाए. यह लोकतंत्र के लिए बहुत खतरनाक है. विधानसभा हमारा वह मंच है जहां हम जनता से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रख सकते हैं. हम सब कानून बनाने वाले हैं, कानून तोड़ने वाले नहीं हैं. यह केवल राजस्थान की बात नहीं है. हर जगह यही हो रहा है कि विपक्ष को बोलने नहीं दिया जाता है. लोकसभा में भी यह देखने में आया है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया जाता है. सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी जाती है. यह बातें लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है.

इसे भी पढ़ें: राजस्थान विधानसभा सत्र : सदन के बाहर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, मटके, पोस्टरों के जरिए सरकार पर साधा निशाना

सरकार की ध्यान भटकाने की रणनीति : रंधावा बोले, आज जैसे देश चल रहा है. देश में जो लॉ एंड ऑर्डर के हालात हैं. पेपर लीक के मामले को लेकर स्टूडेंट्स के बीच पूरे देश में अफरा-तफरी है. अब सरकार का यही काम है कि विधानसभा में विधायकों को रोकना, लोकसभा में सांसदों को रोकना. यह सब ध्यान डायवर्ट करने की रणनीति है.

निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर होगी बैठक : उन्होंने कहा, राजस्थान में स्थानीय निकाय और पंचायती राज के चुनाव होने हैं. इसे लेकर आज कोर कमेटी और पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक रखी है. जिसमें सभी नेताओं से विचार-विमर्श कर चुनावी रणनीति तय की जाएगी. पंजाब में राहुल गांधी की यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी पंजाब भी आएंगे और हम पंजाब में भी जीतकर आएंगे.

इसे भी पढ़ें: Rajasthan Assembly Monsoon Session: गेट पर रोके जाने के मुद्दे पर विपक्ष अड़ा, हंगामे के चलते कार्यवाही स्थगित

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें