होमशिक्षा-करियर'जल्द सुधार नहीं हुआ तो होगा आंदोलन', जयपुर के दो सरकारी स्कूलों में पहुंची CJP की टीम ने दी चेतावनी - cjp team inspects jaipur govt schools warns agitation news in hindi
शिक्षा-करियर

'जल्द सुधार नहीं हुआ तो होगा आंदोलन', जयपुर के दो सरकारी स्कूलों में पहुंची CJP की टीम ने दी चेतावनी - cjp team inspects jaipur govt schools warns agitation news in hindi

'जल्द सुधार नहीं हुआ तो होगा आंदोलन', जयपुर के दो सरकारी स्कूलों में पहुंची CJP की टीम ने दी चेतावनी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं ने जयपुर के दो सरकारी स्कूलों का दौरा कर उनकी बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताई। Hi…

Jagran के अनुसार30 अगस्त 2026 को 06:32 pm बजे
'जल्द सुधार नहीं हुआ तो होगा आंदोलन', जयपुर के दो सरकारी स्कूलों में पहुंची CJP की टीम ने दी चेतावनी
 - cjp team inspects jaipur govt schools warns agitation news in hindi

सौजन्य से:- Jagran

'जल्द सुधार नहीं हुआ तो होगा आंदोलन', जयपुर के दो सरकारी स्कूलों में पहुंची CJP की टीम ने दी चेतावनी

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं ने जयपुर के दो सरकारी स्कूलों का दौरा कर उनकी बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताई।

HighLights

- CJP टीम ने जयपुर के दो सरकारी स्कूलों का निरीक्षण किया।

- शिक्षकों की कमी और बदहाल भवन पर स्थानीय लोगों ने शिकायत की।

- CJP ने स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए आंदोलन की चेतावनी दी।

जागरण संवाददाता, जयपुर। कुछ दिन पहले हुए विरोध के बावजूद रविवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के कार्यकर्ता जयपुर के दो सरकारी स्कूलों में पहुंचे। सीजेपी कार्यकर्ताओं ने सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र हालात में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

सीजेपी की राष्ट्रीय सचिव रेखा शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की एक टीम रविवार को भट्टा बस्ती स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल, न्यू संजय नगर पहुंची। स्कूल के मुख्यद्वार पर कई दिनों से ताला लगा हुआ है। शिक्षक यहां आते ही नहीं है।

टीम ने बाहर से ही किया स्कूल का निरीक्षण

टीम ने बाहर से ही स्कूल का निरीक्षण किया। संवाद के दौरान स्थानीय नागरिकों ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई व्यवस्थित तरह से नहीं हो रही है। सीजेपी की टीम शहर के एक अन्य सरकारी राजकीय प्राथमिक स्कूल भौमिया बस्ती भी पहुंची। रविवार का अवकाश होने के कारण स्कूल बंद था।

ऐसे में टीम के सदस्यों ने स्थानीय नागरिकों के साथ स्कूल के बाहर बैठकर ही संवाद किया। नागरिकों ने स्कूल में शिक्षकों की कमी, स्कूल भवन खराब स्थिति में होने सहित कई तरह की समस्या बताई है।

इस पर रेखा शर्मा ने कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र व्यवस्था में सुधार नहीं किया तो सीजेपी आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी शहरों, कस्बों एवं गांवों में सीजेपी की अलग-अलग टीम सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करेगी।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें