रेलवे की राहत: जयपुर-उदयपुर और उदयपुर-असारवा ट्रेनों में बढ़े अतिरिक्त कोच
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जयपुर-उदयपुर और उदयपुर-असारवा ट्रेनों में एक-एक साधारण श्रेणी का अतिरिक्त डिब्बा लगाने का फैसला किया है, जो यात्री भीड़ के बीच रेलवे की बड़ी राहत है, सूत्र: Aaj Tak के अनुसार।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Chittorgarh
- Jaipur Udaipur Asarwa Trains | Railway Adds Extra Coaches For Passenger Relief
यात्री भीड़ के बीच रेलवे की राहत:जयपुर-उदयपुर और उदयपुर-असारवा ट्रेनों में बढ़े अतिरिक्त साधारण कोच
- कॉपी लिंक
रेलवे ने बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए जयपुर-उदयपुर सिटी-जयपुर और उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी रेलसेवाओं में एक-एक साधारण श्रेणी का अतिरिक्त डिब्बा अस्थायी रूप से बढ़ाने का फैसला किया है। यह फैसला सीधे तौर पर उन यात्रियों के लिए राहत माना जा रहा ह
जयपुर-उदयपुर रेलसेवा में अतिरिक्त साधारण कोच जुड़ना यहां के यात्रियों के लिए खास राहत की खबर है, क्योंकि यह रूट चित्तौड़गढ़ के यात्रियों की आवाजाही से जुड़ा हुआ है। वहीं उदयपुर-असारवा ट्रेन भले चित्तौड़गढ़ होकर नहीं गुजरती, लेकिन उदयपुर तक पहुंचने वाले और वहां से गुजरात की ओर सफर करने वाले यात्रियों को इसका फायदा मिल सकता है।
जयपुर-उदयपुर ट्रेन में बढ़ोतरी, चित्तौड़गढ़ के यात्रियों को सीधा फायदा
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 20993/20994 जयपुर-उदयपुर सिटी-जयपुर रेलसेवा में एक साधारण श्रेणी का अतिरिक्त डिब्बा लगाया जाएगा। यह डिब्बा जयपुर से 28 जून से 30 जून तक और उदयपुर सिटी से 29 जून से 1 जुलाई तक जोड़ा जाएगा।
इस रेलसेवा का फायदा चित्तौड़गढ़ के यात्रियों को सीधे तौर पर मिल सकता है, क्योंकि जयपुर और उदयपुर के बीच सफर करने वाले काफी यात्री चित्तौड़गढ़ क्षेत्र से जुड़े होते हैं। आमतौर पर इस रूट पर सामान्य डिब्बों में काफी भीड़ रहती है और बिना आरक्षण सफर करने वालों को खासी परेशानी उठानी पड़ती है।
ऐसे में एक अतिरिक्त साधारण कोच लगने से यात्रियों को थोड़ी राहत मिलेगी। चित्तौड़गढ़ जैसे जिले में, जहां बड़ी संख्या में लोग रेल सफर पर निर्भर रहते हैं, वहां इस तरह की बढ़ोतरी को छोटी लेकिन उपयोगी राहत माना जा रहा है।
उदयपुर-असारवा ट्रेन चित्तौड़गढ़ नहीं आती, फिर भी उदयपुर के जरिए मिल सकता है लाभ
रेलवे ने गाड़ी संख्या 20987/20988 उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी रेलसेवा में भी एक साधारण श्रेणी का अतिरिक्त डिब्बा लगाने का फैसला लिया है। यह व्यवस्था उदयपुर सिटी से 28 जून से 30 जून तक और असारवा से 29 जून से 1 जुलाई तक लागू रहेगी।
हालांकि यह ट्रेन चित्तौड़गढ़ होकर नहीं गुजरती, इसलिए इसका सीधा लाभ जिले के यात्रियों को नहीं मिलेगा। लेकिन चित्तौड़गढ़ से जो यात्री उदयपुर तक जाकर आगे गुजरात या असारवा की दिशा में सफर करते हैं, उनके लिए यह खबर राहत देने वाली हो सकती है।
उदयपुर से आगे जाने वाली ट्रेनों में अक्सर सामान्य श्रेणी में भीड़ रहती है, ऐसे में एक अतिरिक्त कोच जुड़ने से वहां सफर आसान हो सकता है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; कानोता बांध छलका

जयपुर में बारिश से छलका कानोता बांध, राजस्थान में मानसून फिर एक्टिव; 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

एक शहर, दो मिजाज: आधे जयपुर में 8 घंटे बारिश, आधा सूखा रहा, अब 3 दिन बारिश का यलो अलर्ट - Jaipur News


