CCTV में कैद जयपुर का खौफनाक हादसा, तेज रफ्तार THAR ने कार और ई-रिक्शे को मारी जोरदार टक्कर
Sign In Advertisement X राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुए भीषण सड़क हादसे का खौफनाक CCTV फुटेज सामने आया है. हादसा 31 अगस्त को मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के नीचे…

सौजन्य से:- Aaj Tak News
Sign In
Advertisement
X
राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुए भीषण सड़क हादसे का खौफनाक CCTV फुटेज सामने आया है. हादसा 31 अगस्त को मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के नीचे हुआ था, जहां तेज रफ्तार ब्लैक थार ने लाल सिग्नल की परवाह किए बिना चौराहे को पार किया और सामने से आ रही कार में जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि थार का संतुलन बिगड़ गया और वह पलटती हुई सड़क किनारे जा पहुंची. इसी दौरान उसने वहां से गुजर रहे ई-रिक्शे को भी अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में ई-रिक्शे पर सवार तीन लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है.
यह भी पढ़ें: जयपुर में जिस स्कूल का CJP ने किया था दौरा, अब उस पर चला बुलडोजर, जल्द शुरू होगा निर्माण
CCTV फुटेज में हादसे का पूरा घटनाक्रम कुछ ही सेकंड में होता नजर आ रहा है. पहले तेज रफ्तार थार लाल बत्ती तोड़ती है और सामने से आ रही कार से भिड़ जाती है. इसके बाद अनियंत्रित होकर पलटती है और ई-रिक्शे से टकरा जाती है. टक्कर के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
किसकी कार से भिड़ी थी थार?
Advertisement
हादसे में जिस कार को थार ने टक्कर मारी, वह कांग्रेस के पूर्व मंत्री और विधायक अशोक चांदना की पत्नी की बताई जा रही है. हादसे के वक्त कार को कांग्रेस नेता के रिश्तेदार चला रहे थे. CCTV फुटेज में साफ दिखाई देता है कि चौराहे पर सिग्नल लाल होने के बावजूद थार तेज गति से आगे बढ़ती है.
इसके बाद वह सामने से आ रही कार से सीधे जा भिड़ती है. जोरदार टक्कर के कारण थार सड़क पर पलट जाती है. कुछ ही क्षणों में वह ई-रिक्शे से भी टकरा जाती है. हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और घायलों की मदद के लिए लोग दौड़ पड़े.
घटना के बाद थार चालक अपनी गाड़ी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया. पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है. CCTV फुटेज को जांच में अहम सबूत माना जा रहा है और इसी के आधार पर आरोपी चालक की पहचान और हादसे से जुड़े दूसरे तथ्यों की पड़ताल की जा रही है.
लाल सिग्नल तोड़कर बढ़ी थार
सामने आए वीडियो में सड़क पर ट्रैफिक सिग्नल लाल दिखाई दे रहा है. इसी दौरान थार तेज रफ्तार से आगे बढ़ती है. सामने से आ रही कार से उसकी सीधी भिड़ंत होती है. टक्कर के बाद वाहन कई बार पलटता हुआ सड़क किनारे पहुंचता है और ई-रिक्शे को टक्कर मार देता है.
Advertisement
देखें वीडियो...
हादसे का दृश्य इतना तेज और अचानक है कि आसपास मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिलता. ई-रिक्शे के चपेट में आने से उसमें सवार तीन लोगों को चोटें आईं. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
हिट एंड रन की इस घटना में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि टक्कर के बाद थार चालक मौके पर रुकने के बजाय अपनी गाड़ी छोड़कर भाग निकला. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. हादसे की जांच में CCTV फुटेज के अलावा प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है.
चालक की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस के सामने अब फरार थार चालक को पकड़ने की चुनौती है. हादसे के बाद वाहन मौके पर मिला, जबकि चालक वहां से निकल गया. पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर उसके भागने के रास्ते और पहचान से जुड़ी जानकारी जुटा रही है.
31 अगस्त को हुए इस हादसे का वीडियो अब सामने आने के बाद घटना की भयावहता स्पष्ट हुई है. फुटेज में तेज रफ्तार, लाल सिग्नल तोड़ने और लगातार दो वाहनों से टकराने का पूरा घटनाक्रम कैद है.
फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है. हादसे में घायल ई-रिक्शा सवार तीन लोगों को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दुर्घटना के वक्त थार की गति कितनी थी और चालक ने सिग्नल तोड़कर आगे बढ़ने का फैसला क्यों किया.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

कभी 800 बच्चों से गुलजार था झुंझुनूं का ये स्कूल, अब बदहाली की कहानी कह रहा 1952 का विद्यालय, चौंके आशुतोष रांका

फर्जी आईटीसी-टैक्स चोरी: जोधपुर व बाड़मेर में सर्वे और सर्च की कार्रवाई - Jodhpur News

राजस्थान मे 30 सितंबर तक सभी पर्यटन स्थलों का होगा सुरक्षा ऑडिट


