होमक्राइमजयपुर: बिना नंबर की थार ने जानबूझकर मारी टक्कर? स्कूटी सवार की मौत, CCTV आया
क्राइम

जयपुर: बिना नंबर की थार ने जानबूझकर मारी टक्कर? स्कूटी सवार की मौत, CCTV आया

जयपुर: बिना नंबर की थार ने जानबूझकर मारी टक्कर? स्कूटी सवार की मौत, CCTV आया जयपुर में सांगानेर इलाके में एयरपोर्ट के पास तेज रफ्तार बिना नंबर की काले रंग की थार ने स्कूटी सवार को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें 58 वर्षीय ड…

ABP News के अनुसार21 सितंबर 2026 को 09:05 am बजे
जयपुर: बिना नंबर की थार ने जानबूझकर मारी टक्कर? स्कूटी सवार की मौत, CCTV आया

सौजन्य से:- ABP News

जयपुर: बिना नंबर की थार ने जानबूझकर मारी टक्कर? स्कूटी सवार की मौत, CCTV आया

जयपुर में सांगानेर इलाके में एयरपोर्ट के पास तेज रफ्तार बिना नंबर की काले रंग की थार ने स्कूटी सवार को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें 58 वर्षीय डेयरी संचालक नवल शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई.

जयपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. सांगानेर इलाके में एयरपोर्ट के पास शनिवार (19 सितंबर) सुबह करीब 7 बजे तेज रफ्तार बिना नंबर की काले रंग की थार ने स्कूटी सवार को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में 58 वर्षीय डेयरी संचालक नवल शर्मा की मौत हो गई. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है, जिसमें हादसे की पूरी वारदात कैद है.

सीसीटीवी में काले रंग की बिना नंबर की थार दिखी बेकाबू

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि नवल शर्मा स्कूटी से धीमी रफ्तार में कहीं जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही काले रंग की बिना नंबर की थार अचानक बेकाबू हो गई. थार किनारे की तरफ मुड़ी और उसने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद थार चालक मौके पर रुका नहीं और वाहन समेत फरार हो गया.

राजस्थान: तिजारा चेयरमैन चुनाव से पहले बवाल, पंचकूला में 18 कांग्रेस पार्षद रोके गए

लिस सब-रूट चार्ट तैयार कर थार का पता लगाने में जुटी

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. थार पर नंबर प्लेट नहीं होने की वजह से पुलिस अभी तक वाहन और उसके चालक का पता नहीं लगा सकी है. पुलिस सब-रूट चार्ट तैयार कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर हादसे का सबब बनी थार का पता लगाने में जुटी है.

परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस आसपास के इलाकों में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है, ताकि फरार थार और उसके चालक की पहचान की जा सके.

राहुल गांधी के कार्यक्रम पर भड़के अनुराग ठाकुर, बोले- 'कांग्रेस के संस्कार...'

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें