जयपुर में तबेले में चल रहे स्कूल पर चला बुलडोजर, बनेगी नई बिल्डिंग - bulldozer hits school running in stables in jaipur new building to be built
जयपुर में तबेले में चल रहे स्कूल पर चला बुलडोजर, बनेगी नई बिल्डिंग जयपुर के रामपुरा-कंवरपुरा में तबेले में चल रहे सरकारी स्कूल के जर्जर भवन को बुधवार को ध्वस्त कर दिया गया। ...और पढ़ें HighLights - जयपुर के सरकारी स्कूल…

सौजन्य से:- Jagran
जयपुर में तबेले में चल रहे स्कूल पर चला बुलडोजर, बनेगी नई बिल्डिंग
जयपुर के रामपुरा-कंवरपुरा में तबेले में चल रहे सरकारी स्कूल के जर्जर भवन को बुधवार को ध्वस्त कर दिया गया। ...और पढ़ें
HighLights
- जयपुर के सरकारी स्कूल का जर्जर भवन बुलडोजर से ढहाया गया।
- नये भवन निर्माण के लिए 18 लाख रुपये का बजट स्वीकृत।
- सीजेपी और ग्रामीणों के विवाद के बाद स्कूल सुर्खियों में।
जागरण संवाददाता, जयपुर। तबेले में चल रहा जयपुर के रामपुरा-कंवरपुरा का सरकारी प्राथमिक स्कूल पिछले कई दिनों से चर्चा में था। बुधवार को बुलडोजर की मदद से इस स्कूल के जर्जर भवन को ध्वस्त किया गया। इसकी जगह पर अब नये भवन का निर्माण होगा।
इसके लिए सरकार और विधायक कोष से 18 लाख रुपये के बजट का प्रवधान किया गया है। यह स्कूल पिछले माह कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और ग्रामीणों के बीच हुए विवाद के बाद चर्चा में आया था।
सीजेपी की टीम स्कूल ठीक करो अभियान के तहत 21 अगस्त को निरीक्षण करने पहुंची थी और ग्रामीणों ने टीम का विरोध किया था। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। इस घटनाक्रम में सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका को चोट लगी थी।
ग्रामीणों ने नए स्कूल भवन के निर्माण पर खुशी जताते हुए राज्य सरकार का आभार जताया है।
बुधवार को रांका ने सोशल मीडिया पर कहा कि जब हमने स्कूल का निरीक्षण किया तो हम पर पत्थर फेंके गए, महिलाओं के साथ मारपीट की गई, गाड़ियों के शीशे तोड़े गए, लेकिन जब हमारे बच्चों के लिए एक अच्छा स्कूल बन जाएगा तो यह सब सार्थक हो जाएगा।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

कभी 800 बच्चों से गुलजार था झुंझुनूं का ये स्कूल, अब बदहाली की कहानी कह रहा 1952 का विद्यालय, चौंके आशुतोष रांका

फर्जी आईटीसी-टैक्स चोरी: जोधपुर व बाड़मेर में सर्वे और सर्च की कार्रवाई - Jodhpur News

राजस्थान मे 30 सितंबर तक सभी पर्यटन स्थलों का होगा सुरक्षा ऑडिट


