राजस्थान BSTC प्री डीएलएड रिजल्ट 2026 जल्द होगा जारी, यहां देखें संभावित तारीख और परिणाम चेक करने का तरीका - Jansatta
राजस्थान प्राथमिक शिक्षा विभाग जल्द ही बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट (BSTC) प्री डीएलएड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करने वाला है। 20 मई को आयोजित की गई इस परीक्षा में जिन कैंडिडेट्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह रिजल्…

सौजन्य से:- Jansatta
राजस्थान प्राथमिक शिक्षा विभाग जल्द ही बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट (BSTC) प्री डीएलएड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करने वाला है। 20 मई को आयोजित की गई इस परीक्षा में जिन कैंडिडेट्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com पर अपना परिणाम चेक कर पाएंगे। यह परीक्षा हर साल की तरह इस साल भी वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) ने आयोजित कराई थी और वहीं यूनिवर्सिटी परिणाम भी जारी करेगी।
कब जारी होगा रिजल्ट?
रिजल्ट को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी गई है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा 2026 का परिणाम 14 जून को जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन संख्या और जन्मतिथि की सहायता से अपना परिणाम चेक कर पाएंगे।
कब जारी होगा सिविल सेवा प्रीलिम्स 2026 का रिजल्ट? यहां देखें पिछले 5 साल का ट्रेंड
कब हुई थी परीक्षा?
वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा की ओर से आयोजित की गई यह परीक्षा 20 मई 2026 को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा दो अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित हुई थी। पहली शिफ्ट का एग्जाम सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे के बीच हुआ था, जबकि दूसरी शिफ्ट का टेस्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच हुआ था। इस साल इस परीक्षा में करीब 6 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं।
पास होने के लिए कितने चाहिए मार्क्स?
डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन प्रोग्राम एडमिशन टेस्ट में जनरल और संस्कृत दोनों कोर्स शामिल हैं। एडमिशन प्रोसेस में बने रहने के लिए, कैंडिडेट्स को अथॉरिटी द्वारा तय मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स लाने होंगे। जो कैंडिडेट्स जनरल कैटेगरी में आते हैं, उनके लिए मिनिमम 50 फीसदी मार्क्स लाने होंगे। वहीं शेड्यूल्ड कास्ट (SC), शेड्यूल्ड ट्राइब (ST), अदर बैकवर्ड क्लास (OBC), पर्सन्स विद डिसेबिलिटी (PWD), और जनरल कैटेगरी की विधवा/तलाकशुदा महिलाओं के लिए पासिंग मार्क्स 45 फीसदी हैं। रिजल्ट आने के बाद VMOU में काउंसलिंग का प्रोसेस शुरू होगा।
Rajasthan BSTC Result 2026: कैसे करें चेक
रिजल्ट जारी होने के बाद उसे चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल predeledraj2026.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर ‘राजस्थान प्री D.El.Ed रिजल्ट 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
अब एक नई विंडो ओपन होगी। यहां अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालें।
रिजल्ट देखने के लिए डिटेल्स सबमिट करें।
आगे एडमिशन से जुड़े प्रोसेस के लिए एक प्रिंटेड कॉपी डाउनलोड करके रख लें।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


