होम›क्राइम›कौन हैं BJP MLA शुत्रध्न गौतम, जिनका अजमेर-कोटा हाईवे पर हुआ एक्सीडेंट, बाल बाल बचे
क्राइम

कौन हैं BJP MLA शुत्रध्न गौतम, जिनका अजमेर-कोटा हाईवे पर हुआ एक्सीडेंट, बाल बाल बचे

राजस्थान के केकड़ी से भाजपा विधायक शत्रुघ्न गौतम अजमेर-कोटा हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। उनकी एसयूवी को पीछे से तेज रफ्तार ट्र्रेलर ने टक्कर मार दी, जिससे कार आगे चल रहे वाहन से जा टकराई। गनीमत रही कि एयरब…

Navbharat Times के अनुसार30 सितंबर 2026 को 01:05 pm बजे
कौन हैं BJP MLA शुत्रध्न गौतम, जिनका अजमेर-कोटा हाईवे पर हुआ एक्सीडेंट, बाल बाल बचे

सौजन्य से:- Navbharat Times

राजस्थान के केकड़ी से भाजपा विधायक शत्रुघ्न गौतम अजमेर-कोटा हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। उनकी एसयूवी को पीछे से तेज रफ्तार ट्र्रेलर ने टक्कर मार दी, जिससे कार आगे चल रहे वाहन से जा टकराई। गनीमत रही कि एयरबैग खुलने से विधायक और चालक सुरक्षित रहे।

जयपुर: राजस्थान के अजमेर जिले में अजमेर-कोटा राजमार्ग पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में अजमेर जिले की केकड़ी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक शत्रुघ्न गौतम और उनका चालक बाल-बाल बच गए। मिली जानकारी के अनुसार, विधायक शत्रुघ्न गौतम किशनगढ़ में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में आयोजित भाजपा की संभाग स्तरीय बैठक में शामिल होकर देर रात अपनी एसयूवी से केकड़ी लौट रहे थे। जब उनकी गाड़ी अजमेर-कोटा हाईवे पर सराना के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने एसयूवी को जोरदार टक्कर मार दी।

कार अनियंत्रित होकर दूसरी गाड़ी से टकराई

टक्कर इतनी भीषण थी कि विधायक की कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही एक अन्य गाड़ी से जा टकराई। हादसे में एसयूवी के आगे और पीछे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि दुर्घटना के वक्त गाड़ी के एयरबैग खुल गए, जिससे कार चला रहे ड्राइवर विनोद गुर्जर और विधायक शत्रुघ्न गौतम को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया

घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए जाम लग गया। सूचना मिलते ही सराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने आरोपी ट्रेलर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है। इधर, विधायक शत्रुघ्न गौतम के सुरक्षित होने की खबर मिलने के बाद उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहत की सांस ली है।

कौन हैं BJP MLA शत्रुघ्न गौतम?

शत्रुघ्न गौतम बीजेपी के सीनियर नेता हैं। केकड़ी में जन्में शत्रुघ्न गौतम ने राजनीतिक सफर बेहद जमीनी स्तर से शुरू हुआ था। वे सबसे पहले अपने पैतृक गांव देवगांव के सरपंच चुने गए थे। इसके बाद साल 2013 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें पहली बार केकड़ी सीट से मैदान में उतरे। यहां कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री डॉ. रघु शर्मा को हराकर धमाकेदार एंट्री की। इस जीत के बाद तत्कालीन वसुंधरा राजे सरकार में उन्हें राज्य में संसदीय सचिव बनाया गया। हालांकि 2018 में वे चुनाव हार गए। इसके बाद 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन पर दोबारा भरोसा जताया। उन्होंने एक बार फिर कांग्रेस के दिग्गज नेता रघु शर्मा को करारी शिकस्त देकर केकड़ी से दूसरी बार विधायक के रूप में शानदार वापसी की। वर्तमान में गौतम केकड़ी से विधायक हैं।

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें