होमराजनीतिराजस्थान निकाय चुनाव: श्री राजपूत करणी सेना का ऐलान, 'BJP का बॉयकॉट'
राजनीति

राजस्थान निकाय चुनाव: श्री राजपूत करणी सेना का ऐलान, 'BJP का बॉयकॉट'

राजस्थान निकाय चुनाव: श्री राजपूत करणी सेना का ऐलान, 'BJP का बॉयकॉट' UGC के नए नियमों के खिलाफ श्री राजपूत करणी सेना ने राजस्थान निकाय चुनाव में BJP के बॉयकॉट का ऐलान किया है. अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने चेतावनी दी है…

ABP News के अनुसार28 अगस्त 2026 को 06:31 pm बजे
राजस्थान निकाय चुनाव: श्री राजपूत करणी सेना का ऐलान, 'BJP का बॉयकॉट'

सौजन्य से:- ABP News

राजस्थान निकाय चुनाव: श्री राजपूत करणी सेना का ऐलान, 'BJP का बॉयकॉट'

UGC के नए नियमों के खिलाफ श्री राजपूत करणी सेना ने राजस्थान निकाय चुनाव में BJP के बॉयकॉट का ऐलान किया है. अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने चेतावनी दी है कि दिल्ली में 10 लाख लोगों की रैली की जाएगी.

राजस्थान (Rajasthan News) की सियासत में एक नया और बड़ा भूचाल आ गया है. यूजीसी (UGC) के नए नियमों के खिलाफ 800 किलोमीटर की लंबी पदयात्रा निकालने वाली 'श्री राजपूत करणी सेना' (Shri Rajput Karni Sena) और अन्य सवर्ण संगठनों ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है. सवर्ण समाज ने आक्रामक रुख अपनाते हुए आगामी राजस्थान नगर निकाय चुनावों (Rajasthan Nagar Nikay Chunav) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्ण बहिष्कार की घोषणा कर दी है. करणी सेना ने साफ कर दिया है कि सवर्ण समाज बड़ी पार्टी (बीजेपी) को वोट नहीं करेगा.

'अब BJP को करारा सबक सिखाएंगे'

श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना (Mahipal Singh Makrana) ने सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "एक तरफ केंद्र की बीजेपी सरकार यूजीसी के इन नए नियमों को थोप रही है, तो दूसरी तरफ मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस (Congress) ने इस गंभीर मुद्दे पर पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है."

मकराना ने चेतावनी देते हुए कहा कि सवर्ण समाज ने अब तक शांतिपूर्ण आंदोलनों के जरिए बीजेपी को नींद से जगाने की बहुत कोशिश की, लेकिन अब पानी सिर से ऊपर जा चुका है. उन्होंने कहा, "इसकी शुरुआत राजस्थान से होगी और निकाय चुनाव में सवर्ण समाज एकजुट होकर बीजेपी को हराने का काम करेगा."

हिजाब मामले में AIMPLB की एंट्री, SC में चुनौती की तैयारी

'चुनाव मत लड़ो, आने वाली पीढ़ियां माफ नहीं करेंगी'

करणी सेना ने सिर्फ वोटरों से ही नहीं, बल्कि बीजेपी से जुड़े सवर्ण नेताओं से भी बड़ी अपील की है. संगठन ने कहा है कि जो सवर्ण नेता बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, वे मैदान से हट जाएं ताकि उन्हें करारी हार का सामना न करना पड़े.

महिपाल सिंह मकराना ने भावुक लेकिन सख्त लहजे में कहा, "नेताओं को समझना चाहिए कि अगर वे एक चुनाव नहीं लड़ेंगे तो कुछ नहीं बिगड़ेगा. लेकिन अगर यह 'काला कानून' वापस नहीं हुआ, तो उनके बच्चों का भविष्य पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा और आने वाली पीढ़ियां उन्हें कतई माफ नहीं करेंगी."

MP में आंदोलन और दिल्ली में 10 लाख की रैली

कांग्रेस को लेकर करणी सेना ने एक शर्त रखी है. मकराना ने कहा कि अगर राजस्थान के निकाय चुनाव में कांग्रेस का कोई बड़ा नेता इस नियम के खिलाफ ठोस आश्वासन देता है, तो सवर्ण समाज उनका समर्थन कर सकता है.

इस आंदोलन की भविष्य की रूपरेखा बताते हुए मकराना ने स्पष्ट किया कि राजस्थान के बाद इस आंदोलन की आग मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) तक फैलेगी. इसके बाद दिल्ली (Delhi) में एक विशाल महारैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश भर से 10 लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटाई जाएगी और केंद्र सरकार की ईंट से ईंट बजा दी जाएगी.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें