टॉप रैंकर्स की पहली पसंद एसएमएस जयपुर, बीकानेर दूसरे प्रमुख विकल्पों में - Bikaner News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Bikaner - SMS Jaipur Is The Top Choice Of Top Rankers, Bikaner Is The Other Top Choice टॉप रैंकर्स की पहली पसंद एसएमएस जयपुर, बीकानेर दूसरे प्रमुख विकल्पों में - कॉपी लिंक राजस्थान की न…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Bikaner
- SMS Jaipur Is The Top Choice Of Top Rankers, Bikaner Is The Other Top Choice
टॉप रैंकर्स की पहली पसंद एसएमएस जयपुर, बीकानेर दूसरे प्रमुख विकल्पों में
- कॉपी लिंक
राजस्थान की नीट-यूजी 2026 स्टेट 85 प्रतिशत कोटा काउंसलिंग के राउंड-1 में टॉप रैंकर्स की कॉलेज पसंद का ट्रेंड सामने आया है। एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर अब भी विद्यार्थियों की पहली पसंद बना हुआ है। इसके बाद गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बीकानेर, उदयपुर और आरयूए
राउंड-1 के संशोधित प्रोविजनल सीट आवंटन में कुल 5666 विद्यार्थियों को एमबीबीएस और बीडीएस सीटें आवंटित हुई हैं। काउंसलिंग विशेषज्ञ देव शर्मा के अनुसार सफल विद्यार्थियों की मेरिट सूची के शुरुआती आंकड़ों से पता चलता है कि टॉप 71 विद्यार्थियों को एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर आवंटित हुआ है। वहीं ऑल इंडिया रैंक 2256 और राजस्थान स्टेट रैंक 129 वाले विद्यार्थी को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बीकानेर में एमबीबीएस सीट मिली है।
46 की कैटेगरी बदली; रैंक और कॉलेज वही रहे : इस बीच काउंसलिंग बोर्ड ने राउंड-1 का प्रोविजनल परिणाम संशोधित भी किया है। संशोधन से 46 विद्यार्थियों की कैटेगरी बदली गई है, लेकिन उनकी स्टेट रैंक, आवंटित कॉलेज और पाठ्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया। इन विद्यार्थियों के संशोधित अलॉटमेंट लेटर भी जारी कर दिए गए हैं। रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि 5 सितम्बर है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की कोर्ट का बहिष्कार जारी: राजस्थान हाईकोर्ट में कल से नियमित काम शुरू करने का फैसला - Jodhpur News

जयपुर नगर निगम के 32 साल: 13 महापौर, 6 बार BJP बोर्ड, जानिए कौन रहे पहले नागरिक

'जस्टिस मेहता ने मुझसे कहा राजस्थान हाईकोर्ट से दुर्व्यवहार हुआ': पूर्व CJI गवई बोले- एक्टिंग सीजे के लिए जो सुना वो हैरान करने वाला था - Jaipur News


