होमशिक्षा-करियरबिहार के मॉडल स्कूलों में राजस्थान की झलक, शिक्षा में सुधार की तैयारी
शिक्षा-करियर

बिहार के मॉडल स्कूलों में राजस्थान की झलक, शिक्षा में सुधार की तैयारी

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने राजस्थान के मॉडल स्कूलों और कोचिंग संस्थानों का अध्ययन किया और वहां की विशिष्टताएं बिहार के मॉडल स्कूलों में शामिल करने की योजना बनाई है।

Jagran के अनुसार7 जुलाई 2026 को 10:15 am बजे
बिहार के मॉडल स्कूलों में राजस्थान की झलक, शिक्षा में सुधार की तैयारी

सौजन्य से:- Jagran

बिहार के मॉडल स्कूलों में दिखेगी राजस्थान की झलक, कोटा मॉडल से सीखेंगे छात्र

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने जयपुर का दौरा कर राजस्थान के मॉडल स्कूलों और कोचिंग संस्थानों की कार्यप्रणाली का अध्ययन किया। ...और पढ़ें

HighLights

- शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने जयपुर में किया दौरा।

- राजस्थान के मॉडल स्कूलों की विशिष्टताएं होंगी शामिल।

- बिहार से अध्ययन टीम जल्द जयपुर भेजी जाएगी।

राज्य ब्यूरो, पटना। शिक्षा मंत्री ने मिथिलेश तिवारी ने सोमवार काे जयपुर में कहा कि बिहार के माडल स्कूलों में राजस्थान की विशिष्टताएं शामिल की जाएंगी। उन्होंने वहां की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी से भी भेंट की।

मिथिलेश तिवारी ने राजस्थान की स्कूली शिक्षा व्यवस्था, माडल स्कूलों के संचालन तथा कोचिंग संस्थानों की कार्यप्रणाली के अलावा बिहार में शिक्षा सुधार की संभावनाओं पर भी विमर्श किया। उन्होंने कहा कि गहन अध्ययन के लिए बिहार से एक टीम जल्द जयपुर भेजी जाएगी।

शिक्षा मंत्री ने जयपुर में राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी से मुलाकात कर स्वामी विवेकानंद के नाम पर चल रहे मॉडल स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा तकनीक आधारित शिक्षण प्रणाली की जानकारी प्राप्त की।

कोटा मॉडल की ली जानकारी

उन्होंने मॉडल स्कूलों के संचालन और प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की भी पड़ताल की। शिक्षा मंत्री ने राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से भेंट कर कोटा में संचालित कोचिंग संस्थानों की भूमिका, उनकी शिक्षण पद्धति, डिजिटल लर्निंग, परीक्षा उन्मुख प्रशिक्षण, शैक्षणिक अनुश्रवण एवं विद्यार्थियों के मार्गदर्शन से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

वह कोटा मॉडल की उन विशेषताओं से भी अवगत हुए, जिनके कारण देशभर के विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए वहां पहुंचते हैं।

प्रवास के क्रम में शिक्षा मंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी से भी शिष्टाचार भेंट कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था को कारगर और प्रभावी तरीके से लागू करने को लेकर चर्चा की।

विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर शिक्षा

एक दिवसीय दौरे को लेकर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि बिहार सरकार राज्य के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

राजस्थान से प्राप्त अनुभव और जानकारियां बिहार में शिक्षा क्षेत्र के विकास के लिए उपयोगी सिद्ध होंगी। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में बिहार से एक अध्ययन टीम जयपुर भेजी जाएगी जो शिक्षा से जुड़े बेहतर कार्यक्रम और नवाचार का गहन अध्ययन करेगी।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें