उदयपुर में फिर गरमाया कन्हैयालाल मर्डर केस: बेटे की कड़ी आपत्ति के बाद डीएसपी गोविंद सिंह की जॉइनिंग पर लगी रोक - appointment of dsp in rajasthan put on hold following objections from kanhaiyalal sons
उदयपुर में फिर गरमाया कन्हैयालाल मर्डर केस: बेटे की कड़ी आपत्ति के बाद डीएसपी गोविंद सिंह की जॉइनिंग पर लगी रोक राजस्थान में बहुचर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड से जुड़े घटनाक्रम में पीड़ित परिवार की आपत्ति के बाद डीएसपी गोवि…

सौजन्य से:- Jagran
उदयपुर में फिर गरमाया कन्हैयालाल मर्डर केस: बेटे की कड़ी आपत्ति के बाद डीएसपी गोविंद सिंह की जॉइनिंग पर लगी रोक
राजस्थान में बहुचर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड से जुड़े घटनाक्रम में पीड़ित परिवार की आपत्ति के बाद डीएसपी गोविन्द सिंह की प्रस्तावित नियुक्ति पर फिलहाल ...और पढ़ें
HighLights
- ट्रांसफर लिस्ट आते ही आईजी दफ्तर पहुंचे बेटे यश, रुकवाया डीएसपी का पदभार
- बेटे यश साहू ने खोली डीएसपी राजपुरोहित की पुरानी पोल
जागरण संवाददाता, उदयपुर। राजस्थान में बहुचर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड से जुड़े घटनाक्रम में पीड़ित परिवार की आपत्ति के बाद डीएसपी गोविन्द सिंह की प्रस्तावित नियुक्ति पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।
कन्हैयालाल के बेटों ने राज्य सरकार को ज्ञापन देकर संबंधित अधिकारी की नियुक्ति पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद मामले की समीक्षा शुरू हुई।
परिजनों का आरोप है कि संबंधित अधिकारी ने उनके पिता की ओर से तत्कालीन सीआई धानमंडी गोविन्द सिंह को दी गई शिकायत पर मामला दर्ज किया होता तो उनके पिता जीवित होते। उनकी लापरवाही के चलते उनके पिता की जघन्य तरीके से हत्या कर दी गई।
फिलहाल मामला कोर्ट में जारी है, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए ऐसे अधिकारी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं दी जानी चाहिए।
परिवार ने निष्पक्ष जांच और न्यायिक प्रक्रिया में विश्वास बनाए रखने के लिए सरकार से हस्तक्षेप की मांग की थी। इस पर पुलिस मुख्यालय ने तत्काल आदेश जारी कर डीएसपी गोविन्द सिंह को पदभार ग्रहण करने से रोक दिया है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


