ANTF ने भर्तृहरि मेले में नशा मुक्ति अभियान चलाया: 50 हजार लोगों तक संदेश पहुंचा, 2500 ने संकल्प पत्र भरे, 250 ने नशे से दूर रहने की शपथ ली - Malakhera News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Alwar - Malakhera - Bharthari Mela Nasha Mukti Abhiyan | ANTF Rajasthan Police Awareness ANTF ने भर्तृहरि मेले में नशा मुक्ति अभियान चलाया:50 हजार लोगों तक संदेश पहुंचा, 2500 ने संकल्प…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Alwar
- Malakhera
- Bharthari Mela Nasha Mukti Abhiyan | ANTF Rajasthan Police Awareness
ANTF ने भर्तृहरि मेले में नशा मुक्ति अभियान चलाया:50 हजार लोगों तक संदेश पहुंचा, 2500 ने संकल्प पत्र भरे, 250 ने नशे से दूर रहने की शपथ ली
- कॉपी लिंक
मालाखेड़ा में राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) जयपुर टीम ने भर्तृहरि मेले में नशा मुक्ति के लिए खास अभियान चलाया। इस दौरान मेले में आए श्रद्धालुओं और आम लोगों को नशे के बुरे असर के बारे में बताया गया और इससे दूर रहने का संदेश दिया
ANTF टीम ने मेले में पंपलेट बांटे और प्रदर्शनी लगाकर लोगों को नशे से होने वाले सामाजिक, शारीरिक और मानसिक नुकसान की जानकारी दी। इस अभियान के जरिए करीब 50 हजार आम लोगों और श्रद्धालुओं तक नशा विरोधी जागरूकता का संदेश पहुंचाया गया।
अभियान के दौरान करीब 2500 श्रद्धालुओं से संकल्प पत्र भरवाए गए। वहीं, 250 लोगों को खास तौर पर जागरूक किया गया। टीम ने लोगों से खुद नशे से दूर रहने और परिवार व समाज के दूसरे लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने की अपील की।
ANTF अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान को नशामुक्त बनाने के मकसद से पूरे प्रदेश में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। धार्मिक मेलों और बड़े आयोजनों में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं, इसलिए यहां नशे के बुरे असर के प्रति जागरूकता फैलाना अभियान का अहम हिस्सा है।
यह अभियान ANTF महानिरीक्षक पुलिस निकासू कुमार IAS के निर्देश पर, एडिशनल एसपी आनंद पुरोहित और RPS प्रदीप शमी की निगरानी में हुआ। मेला प्रभारी की अगुवाई में टीम ने श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर नशामुक्त राजस्थान का संदेश दिया।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान पुलिस को पुरुष व जीएमसी की टीम को महिला वर्ग का खिताब - Jaipur News

जोधपुर पहुंची पंजाब एजीटीएफ; 4 राज्यों में 1 दर्जन सहयोगी रडार पर - Jaipur News

BJP wins six of seven mayoral polls in Rajasthan; Congress cries foul


