पूर्व कांस्टेबल का बड़ा घोटाला: भाई की जगह परीक्षा देने का आरोप
जयपुर पुलिस ने एक पूर्व कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है, जिस पर आरोप है कि उसने अपने भाई की जगह 2019 की कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में भाग लिया था। सूत्र: भास्कर न्यूज

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Alwar
- Jaipur Police Caught Former Constable Playing Cricket After He Appeared For His Brother's Exam
भाई की जगह परीक्षा देने वाले पूर्व कांस्टेबल को जयपुर पुलिस ने क्रिकेट खेलते हुए पकड़ा
- कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अलवर
कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2019 में भाई की जगह परीक्षा देने के मामले में आरोपी पूर्व कांस्टेबल मनोज कुमार यादव को जयपुर के सोडाला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोडाला थाना प्रभारी मनोज बेरवाल ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार आरोपी को बहरोड़ क्षेत्र के शिवदानसिंहपुरा गांव से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम जब गांव पहुंची, तब वह क्रिकेट खेल रहा था। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर जयपुर ले जाया गया। मनोज यादव पर आरोप है कि उसने वर्ष 2020 में कांस्टेबल भर्ती-2019 के दौरान अपने भाई सोनू यादव की जगह दो अलग-अलग केंद्रों पर लिखित परीक्षा दी थी। उसने 6 नवंबर 2020 को भीलवाड़ा के संगम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में परीक्षा दी। उसने 7 नवंबर 2020 को जयपुर के सोडाला स्थित चौधरी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा दी। लिखित परीक्षा में भाई को सफल कराने के बाद बायोमैट्रिक और दस्तावेज सत्यापन में मामला खुल गया। वर्ष 2021 में सोडाला थाने में एफआईआर दर्ज हुई। गिरफ्तारी नहीं होने के कारण उसने आपराधिक प्रकरण की जानकारी छिपाई और वीडीओ भर्ती पास की। इसके बाद पुलिस की नौकरी छोड़कर 2022 में वीडीओ बन गया। भास्कर में खबर छपने के बाद 4 साल से ठप पड़ी जांच प्रक्रिया मंगलवार को आरोपी की गिरफ्तारी के साथ आगे बढ़ी है। भास्कर में खबर छपी तो हुआ एक्शन
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान पुलिस पर छात्रों का आरोप, 'अगवा' की चेतावनी

कोटा के एक गांव में घुसा मगरमच्छ तो समाजसेवी, हयात खान ने कंधे पर उठा कर किया रेस्क्यू

मकान का सेटबैक छोड़ने के विवाद में बुजुर्ग की हत्या: उदयपुर में पड़ोसी ने दो लोगों के साथ मिलकर जमकर पीटा; आरोपी मौके से फरार - Udaipur News


