होमक्राइमजेल ट्रांसफर: डकैत जगन की हत्या के बाद पप्पू गुर्जर को अजमेर से दौसा भेजा गया है
क्राइम

जेल ट्रांसफर: डकैत जगन की हत्या के बाद पप्पू गुर्जर को अजमेर से दौसा भेजा गया है

जेल प्रशासन के आदेश के बाद पप्पू गुर्जर को अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल से दौसा की सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया। परिवार और ग्रामीणों ने सुरक्षा की मांग के बाद शिफ्टिंग की गई।

Dainik Bhaskar के अनुसार14 जुलाई 2026 को 09:03 am बजे
जेल ट्रांसफर: डकैत जगन की हत्या के बाद पप्पू गुर्जर को अजमेर से दौसा भेजा गया है

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Ajmer

- Pappu Gurjar Shifted: Ajmer To Dausa Jail Under Heavy Security

डकैत जगन की हत्या के बाद पप्पू-गुर्जर की जेल बदली:अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल से दौसा भेजा; परिवार की मांग पर शिफ्टिंग की गई

- कॉपी लिंक

डकैत जगन गुर्जर के भाई पप्पू गुर्जर को आज अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल से शिफ्ट कर दिया गया। आज (मंगलवार) सुबह करीब 9 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच दौसा की सेंट्रल जेल ले जाया गया। सुरक्षा को लेकर परिजन और ग्रामीणों ने शिफ्टिंग की मांग की थी।

सोमवार को जेल प्रशासन के ट्रांसफर के आदेश के बाद प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। जेल प्रशासन ने जिला पुलिस से अतिरिक्त जाप्ते की मांग की थी। मंगलवार सुबह अतिरिक्त पुलिस जाप्ता मिलने के बाद शिफ्टिंग की कार्रवाई की गई।

बता दें कि डकैत जगन गुर्जर की 29 जून को अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद से परिजन पप्पू गुर्जर की सुरक्षा को देखते हुए जेल ट्रांसफर करने की मांग कर रहे थे।

मामले में जेल अधीक्षक पारस जांगिड़ ने कहा कि मुख्यालय की ओर से सोमवार को पप्पू गुर्जर को ट्रांसफर करने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद मंगलवार सुबह करीब 9 बजे कड़ी सुरक्षा में ले जाया गया।

परिजन और ग्रामीणों ने की थी शिफ्टिंग की मांग

जगन हत्याकांड के बाद परिजन और ग्रामीणों ने प्रशासन के सामने पांच मांगे रखी थी। मांगें पूरी नहीं होने पर 12 जुलाई को जगन गुर्जर की बारहवीं की रस्म के बाद परिजनों और डांग क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने बाड़ी की तरफ कूच कर बड़े आंदोलन की चेतावनी दे दी थी।

मांगों पर सहमति के बाद लौटे ग्रामीण

माहौल बिगड़ता देख जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आया। धौलपुर कलेक्टर श्रीनिधि बीटी और एसपी ने आधी रात को गजपुरा चौराहे पर प्रदर्शनकारियों को रोककर बात की। 5 प्रमुख मांगों पर सहमति बनने के बाद प्रशासन ने बाड़ी थानाधिकारी (SHO) देवेंद्र शर्मा को तुरंत प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। इसके बाद देर रात ग्रामीण शांत होकर भवुतीपुरा (जगन के गांव) लौट गए।

4 जुलाई को बिगड़ी थी तबीयत

बता दें कि अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद पप्पू गुर्जर की 4 जुलाई को अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। खाना खाने के बाद पप्पू ने सीने में दर्द की शिकायत की। इस पर जेल के डॉक्टर ने उसका चेकअप किया।

4 जुलाई की शाम को पप्पू का प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद पुलिस की भारी सुरक्षा के बीच रात 10:45 बजे जवाहरलाल नेहरू अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी जांच की गई। इसके बाद उसे जेल शिफ्ट कर दिया गया।

जगन की 29 जून को हो गई थी हत्या

अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में 29 जून को डैकत जगन गुर्जर की हत्या कर दी गई थी। भरतपुर के कुलदीप जघीना हत्याकांड के आरोपी विष्णु ने जगन गुर्जर का टॉवल (तौलिए) से गला दबाकर मर्डर किया था। जगन गुर्जर का अंतिम संस्कार 1 जुलाई को धौलपुर के डांग स्थित भवुतीपुरा गांव के श्मशान में हुआ।

----------

ये खबरें भी पढ़िए…

अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर की हत्या:कुलदीप जघीना हत्याकांड के आरोपी ने तौलिए से गला घोंटा, साथ में लूडो खेला था

अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में सोमवार को डकैत जगन गुर्जर की हत्या हो गई। भरतपुर के कुलदीप जघीना हत्याकांड के आरोपी विष्णु ने जगन गुर्जर की टॉवल (तौलिए) से गला दबाकर मर्डर किया। हार्डकोर बंदी विष्णु और जगन गुर्जर बैरक नंबर 5 में बंद थे। (पढ़िए पूरी खबर)

-----------

छावनी बना डकैत जगन का गांव,9 थानों की पुलिस तैनात:धौलपुर में हुआ अंतिम संस्कार, STF की सुरक्षा में तीनों भाइयों को लाया गया

डकैत जगन गुर्जर का अंतिम संस्कार आज (बुधवार) धौलपुर के डांग स्थित भवुतीपुरा गांव में हुआ। मुखाग्नि बेटे आसाराम ने दी। STF की सुरक्षा में उसके तीनों भाइयों को जेल से धौलपुर लाया गया था। यहां अंतिम दर्शन के बाद तीनों को पुलिस वापस ले गई। (पढ़िए पूरी खबर)

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें