दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट का इंजन हवा में खराब, जयपुर एयरपोर्ट पर कराई गई सुरक्षित लैंडिंग - air india flight makes emergency landing in jaipur due to engine snag
दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट का इंजन हवा में खराब, जयपुर एयरपोर्ट पर कराई गई सुरक्षित लैंडिंग भोपाल से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की उड़ान AI 1886 के बाएं इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण जयपुर एयरपोर्ट पर आपातकालीन ल…

सौजन्य से:- Jagran
दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट का इंजन हवा में खराब, जयपुर एयरपोर्ट पर कराई गई सुरक्षित लैंडिंग
भोपाल से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की उड़ान AI 1886 के बाएं इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण जयपुर एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई।
HighLights
- एअर इंडिया की भोपाल-दिल्ली उड़ान में इंजन खराबी।
- जयपुर एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित आपातकालीन लैंडिंग।
- यात्रियों को बसों द्वारा दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। भोपाल से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की उड़ान एआई 1886 में रविवार सुबह उड़ते विमान के बाएं इंजन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इंजन फेल होने की आशंका के चलते सुबह करीब 9.40 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर विमान को सुरक्षित लैंड कराया गया।
एअर इंडिया के आधिकारिक बयान के अनुसार, तय सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए विमान को डायवर्ट किया गया। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर विमान की गहन तकनीकी जांच की जा रही है। एयरलाइन सूत्रों के मुताबिक, जयपुर में लैंडिंग के बाद यात्रियों को बस से दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
एअर इंडिया ने घटना पर जताया खेद
एअर इंडिया ने इस अप्रत्याशित घटना पर खेद जताते हुए कहा कि जयपुर में मौजूद ग्राउंड टीम ने यात्रियों को तुरंत सहायता उपलब्ध कराई। एयरलाइन ने दोहराया कि उसके लिए यात्रियों और क्रू सदस्यों की सुरक्षा सर्वोपरि है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

एशियन गेम्स में भारतीय बॉक्सिंग टीम के कोच होंगे अजमेर के दिनेश बृजवासी - Jaipur News

निशुल्क जयपुर फुट व कैलिपर्स शिविर 21 से - Churu News

जयपुर रूट की बसें आज से नारायणपुर होकर चलेंगी - Alwar News


