होमबिज़नेसइस एयरपोर्ट पर कल से नए टर्मिनल से उड़ेंगी Air India की फ्लाइट्स, पैसेंजर्स के लिए क्या बदलेगा?
बिज़नेस

इस एयरपोर्ट पर कल से नए टर्मिनल से उड़ेंगी Air India की फ्लाइट्स, पैसेंजर्स के लिए क्या बदलेगा?

इस एयरपोर्ट पर कल से नए टर्मिनल से उड़ेंगी Air India की फ्लाइट्स, जानिए पैसेंजर्स के लिए क्या बदलेगा Jodhpur Flights: एयर इंडिया ने घोषणा की है कि 12 जुलाई 2026 से जोधपुर एयरपोर्ट की सभी उड़ानें नए टर्मिनल से संचालित हों…

ABP News के अनुसार12 जुलाई 2026 को 04:08 am बजे
इस एयरपोर्ट पर कल से नए टर्मिनल से उड़ेंगी Air India की फ्लाइट्स, पैसेंजर्स के लिए क्या बदलेगा?

सौजन्य से:- ABP News

इस एयरपोर्ट पर कल से नए टर्मिनल से उड़ेंगी Air India की फ्लाइट्स, जानिए पैसेंजर्स के लिए क्या बदलेगा

Jodhpur Flights: एयर इंडिया ने घोषणा की है कि 12 जुलाई 2026 से जोधपुर एयरपोर्ट की सभी उड़ानें नए टर्मिनल से संचालित होंगी. यात्रियों को अब नए टर्मिनल से ही फ्लाइट पकड़नी होगी.

Jodhpur Airport: जोधपुर से हवाई सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर है. एयर इंडिया ने शनिवार को ऐलान किया कि जोधपुर एयरपोर्ट से चलने वाली उसकी सभी फ्लाइट्स 12 जुलाई 2026 यानी रविवार से नए टर्मिनल बिल्डिंग से ऑपरेट होंगी. यानी अगर आप कल या उसके बाद जोधपुर से फ्लाइट पकड़ने जा रहे हैं तो आपको पुराने टर्मिनल की जगह नए टर्मिनल पहुंचना होगा.

जोधपुर से कहां कहां जाती हैं फ्लाइट्स

एयर इंडिया इस समय जोधपुर से दो रूट पर फ्लाइट्स चलाती है. जोधपुर और मुंबई के बीच हफ्ते में 14 फ्लाइट्स हैं जबकि जोधपुर और दिल्ली के बीच हफ्ते में 12 फ्लाइट्स चलती हैं. दिल्ली और मुंबई एयर इंडिया के बड़े हब हैं इसलिए जोधपुर के पैसेंजर्स को यहां से देश और विदेश के कई शहरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट्स मिल जाती हैं.

बस कंपनी ने 17 मिनट पहले रद्द कर दी ट्रिप, शख्स ने कोर्ट में जीता केस, अब मिलेगा इतना मुआवजा

नए टर्मिनल में क्या क्या मिलेगा

नया टर्मिनल 23342 वर्ग मीटर में फैला है. एयरलाइन के मुताबिक इस टर्मिनल में 20 चेक इन काउंटर हैं जिससे लाइन में लगने का झंझट कम होगा. इसके अलावा एडवांस सिक्योरिटी स्क्रीनिंग सिस्टम और आधुनिक बैगेज हैंडलिंग की सुविधा है.

सबसे बड़ी बात यह है कि नए टर्मिनल में 6 एयरोब्रिज लगे हैं. यानी पैसेंजर्स को बस से प्लेन तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वे सीधे टर्मिनल से प्लेन में चढ़ सकेंगे.

पैसेंजर्स के लिए एयरलाइन की सलाह

एयर इंडिया ने कहा है कि नए टर्मिनल में शिफ्टिंग के शुरुआती दिनों में पैसेंजर्स थोड़ा पहले एयरपोर्ट पहुंचें. नई जगह पर चेक इन और सिक्योरिटी का प्रोसेस समझने में थोड़ा वक्त लग सकता है इसलिए एयरलाइन चाहती है कि पैसेंजर्स को कोई परेशानी न हो और उनकी फ्लाइट न छूटे.

12 जुलाई 2026 से जोधपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की सभी फ्लाइट्स का ऑपरेशन नए टर्मिनल से होगा. ऐसे में टिकट बुक कर चुके पैसेंजर्स को सलाह है कि घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट की डिटेल एक बार जरूर चेक कर लें.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें