होमक्राइमAGTF ने जोधपुर से लॉरेंस-आरजू गैंग के 2 शार्प शूटर पकड़े, वसूली की बड़ी वारदात की फिराक में आए
क्राइम

AGTF ने जोधपुर से लॉरेंस-आरजू गैंग के 2 शार्प शूटर पकड़े, वसूली की बड़ी वारदात की फिराक में आए

AGTF ने जोधपुर से लॉरेंस-आरजू गैंग के 2 शार्प शूटर पकड़े, वसूली की बड़ी वारदात की फिराक में आए करीब डेढ़ साल पहले फाजिल्का और अबोहर में हत्या की वारदातों के बाद दोनों के नेपाल भाग जाने के इनपुट सामने आए थे. Published : S…

ETV Bharat के अनुसार20 सितंबर 2026 को 03:05 pm बजे
AGTF ने जोधपुर से लॉरेंस-आरजू गैंग के 2 शार्प शूटर पकड़े, वसूली की बड़ी वारदात की फिराक में आए

सौजन्य से:- ETV Bharat

AGTF ने जोधपुर से लॉरेंस-आरजू गैंग के 2 शार्प शूटर पकड़े, वसूली की बड़ी वारदात की फिराक में आए

करीब डेढ़ साल पहले फाजिल्का और अबोहर में हत्या की वारदातों के बाद दोनों के नेपाल भाग जाने के इनपुट सामने आए थे.

Published : September 20, 2026 at 8:00 PM IST

जयपुर: पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने जोधपुर में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए लॉरेंस-आरजू बिश्नोई गैंग के दो कुख्यात और इनामी शार्प शूटरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पकड़े गए बदमाशों पर पंजाब पुलिस की ओर से 5-5 लाख रुपए का बड़ा इनाम घोषित था. दोनों बदमाश जोधपुर शहर में रंगदारी वसूली की बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से आए थे.

एजीटीएफ के एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन, जोधपुर पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया, डीआईजी योगेश यादव और एसपी सिद्धांत शर्मा के सुपरविजन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया. वहीं, फील्ड में इस ऑपरेशन का नेतृत्व उपाधीक्षक रविंद्र प्रताप, सीआई सुनील जांगिड़ और राम सिंह ने किया. एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान जसकरण सिंह उर्फ करण उर्फ सन्नी उर्फ कट्टा (23) निवासी हरसिंह रायनगर, फाजिल्का (पंजाब) और राजिन्दर उर्फ बिल्ला (23) निवासी बलुआना थाना सदर अबोहर, फाजिल्का (पंजाब) के रूप में की गई.

पढ़ें: गैंगस्टर आनंदपाल का शार्प शूटर रेवाड़ी में अरेस्ट, राजस्थान, गुजरात में था वांटेड, पिस्टल भी जब्त

पंजाब में वारदातों के बाद बढ़ाई निगरानी: लॉरेंस बिश्नोई और आरजू बिश्नोई गैंग से जुड़े बदमाशों द्वारा राजस्थान के व्यापारियों को धमकी दिए जाने के मामलों को देखते हुए एजीटीएफ की टीमों ने गैंग के शूटरों और राजस्थान से लगे हरियाणा-पंजाब क्षेत्र के ऐसे बदमाशों पर विशेष निगरानी शुरू की थी, जो राजस्थान में वारदात कर वापस फरार हो जाते हैं. गिरफ्तार जसकरण सिंह उर्फ करण और राजिंदर सिंह उर्फ बिल्ला लॉरेंस-आरजू बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर हैं. पंजाब पुलिस को लंबे समय से दोनों की तलाश थी. दोनों अबोहर में कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा की हत्या तथा फाजिल्का में एक अन्य व्यक्ति साहिल सेन की रंजिशवश हत्या सहित कई मामलों में वांछित बताए गए हैं. पंजाब पुलिस ने दोनों पर 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित किया.

धमकियों के चलते कड़ी निगरानी: राजस्थान में व्यापारियों को फिरौती के लिए धमकी देने और अपहरण जैसी वारदातों को देखते हुए एजीटीएफ की टीमों ने ऐसे मामलों में सक्रिय गिरोहों तथा पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे बदमाशों पर निगरानी और शिकंजा कसना शुरू किया. इसी दौरान जसकरण सिंह उर्फ करण और राजिंदर सिंह उर्फ बिल्ला के लॉरेंस-आरजू बिश्नोई गैंग से जुड़े होने तथा राजस्थान में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की संभावना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां एजीटीएफ को मिली.

पढ़ें: खैरथल काला जठेड़ी गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार, पुलिस ने रखा था आरोपी पर 10 हजार का इनाम

पंजाब में हत्या के बाद नेपाल भागे: पंजाब पुलिस के अलावा हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश पुलिस को भी दोनों बदमाशों की तलाश थी. करीब डेढ़ साल पहले फाजिल्का और अबोहर में हत्या की वारदातों के बाद दोनों के नेपाल भाग जाने के इनपुट सामने आए थे. इसके बाद एजीटीएफ ने दोनों की गतिविधियों और संभावित आवागमन को लेकर लगातार आसूचना संकलित कर उनकी गतिविधियों और संभावित वापसी पर लगातार नजर बनाए रखी.

मध्य प्रदेश के रास्ते राजस्थान पहुंचे बदमाश: नेपाल में बढ़ते दबाव के बाद दोनों भारत लौटे और मध्य प्रदेश के रास्ते राजस्थान में प्रवेश की तैयारी में थे. कार्रवाई से करीब तीन दिन पहले दोनों के सिरोही में होने तथा वहां से जोधपुर की ओर बढ़ने का इनपुट एजीटीएफ को मिला. इसके बाद एजीटीएफ ने दोनों की संभावित गतिविधियों और मूवमेंट पर निगरानी और तेज कर दी. जोधपुर में किसी बड़े व्यापारी को निशाना बनाकर उसे धमकाने और करोड़ों रुपए की फिरौती मांगने की आशंका के बीच एजीटीएफ की टीम लगातार सक्रिय रही. दोनों के जोधपुर पहुंचने की पुष्टि होने पर एजीटीएफ ने जोधपुर कमिश्नरेट पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की और दोनों शूटरों को दबोच लिया.

पढ़ें: मधु किन्नर हत्याकांड का खुलासा, सुपारी देने वाली सीमा किन्नर गिरफ्तार, शार्प शूटर की तलाश जारी

एक दर्जन गंभीर मामलों में वांटेड है दोनों बदमाश: दोनों आरोपियों के उपलब्ध आपराधिक रिकॉर्ड को मिलाकर कुल 12 प्रकरण सामने आए हैं. राजिंदर सिंह उर्फ बिल्ला के खिलाफ 8 और जसकरण सिंह उर्फ करण के खिलाफ चार मामले पंजाब में दर्ज है. राजिंदर सिंह उर्फ बिल्ला के खिलाफ 2023 से 2025 के बीच अबोहर, फाजिल्का व संगरूर में दर्ज 8 मामलों में हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी, चोरी व संपत्ति संबंधी अपराध, सामूहिक हिंसा तथा आर्म्स एक्ट के प्रकरण शामिल हैं. वहीं, जसकर सिंह उर्फ कर कट्टा के खिलाफ फाजिल्का व अबोहर में हत्या, मारपीट व हथियार से चोट पहुंचाने, बलवा और सामूहिक हिंसा, आपराधिक धमकी, लूट तथा आर्म्स एक्ट के प्रकरण दर्ज हैं.

फर्जी नाम से होटल में रुके थे बदमाश: एजीटीएफ की टीम नेपाल से ही लगातार उनके पीछे थी. टीम के पुख्ता इनपुट पर जोधपुर कमिश्नर पुलिस की सहायता से टीम ने कैलाश नगर स्थित 'होटल सनसिटी इन' के कमरा नंबर 204 में छापा मारा. कमरे में ठहरे दोनों युवकों ने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से अपनी फर्जी पहचान नवीन जाखड़ और आशू चाबड़ा के रूप में बताई. हालांकि, एजीटीएफ और एयरपोर्ट थाना पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के सामने उनकी चालाकी काम न आ सकी और उन्होंने स्वीकार किया कि वे पंजाब के वांटेड अपराधी हैं.

अवैध हथियार और मादक पदार्थ बरामद: जसकरण सिंह के बैग से 58 ग्राम तथा राजिन्दर के बैग से 25 ग्राम (कुल 83 ग्राम) अफीम का दूध बरामद किया गया. राजिन्दर के बैग से एक चालू हालत की अवैध रिवॉल्वर मिली. साथ ही जसकरण के कब्जे से 43,000 रुपए और राजिन्दर से 45,100 रुपए मिले हैं. दोनों बदमाशों के पास कुल 88,100 रुपए नकद, दोनों के पास से फर्जी आधार कार्ड, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए गए.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें