होमक्राइमएसीबी के एक और हथियारबंद रेड से प्रशासनिक अमले में हड़कंप, एडीएम-ईस्ट का पीए आरोपी
क्राइम

एसीबी के एक और हथियारबंद रेड से प्रशासनिक अमले में हड़कंप, एडीएम-ईस्ट का पीए आरोपी

जयपुर कलेक्ट्रेट में एसीबी की टीम ने एडीएम-ईस्ट के पीए मुकेश कुमार को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ने बकाया बिल पास कराने के एवज में घूस मांगी थी।

Navbharat Times के अनुसार29 जुलाई 2026 को 11:41 am बजे
एसीबी के एक और हथियारबंद रेड से प्रशासनिक अमले में हड़कंप, एडीएम-ईस्ट का पीए आरोपी

सौजन्य से:- Navbharat Times

जयपुर कलेक्ट्रेट में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ADM ईस्ट के PA मुकेश कुमार को 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ने बकाया बिल पास कराने के एवज में घूस मांगी थी।

जयपुर: जयपुर कलेक्ट्रेट परिसर में आज हड़कंप मच गया। जब यहां अचानक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम पहुंची। यहां एसीबी ने कलेक्ट्रेट में तैनात अतिरिक्त जिला कलेक्टर (एडीएम- ईस्ट) के निजी सहायक (PA) मुकेश कुमार को 1 लाख रुपये की घूस लेते रंगे हाथों ट्रैप कर गिरफ्तार किया है।

बिल पास कराने के एवज में मांगी थी घूस

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवादी का कलेक्ट्रेट शाखा में एक बिल बकाया था। फाइल को आगे बढ़ाने और बिल पास कराने के लिए वह लगातार दफ्तर के चक्कर काट रहा था। आरोप है कि एडीएम-ईस्ट का पीए मुकेश कुमार काम अटकाकर बिल क्लियर करने के बदले 1 लाख रुपये नकद रिश्वत की मांग कर रहा था।परेशान होकर पीड़ित ने एसीबी की शरण ली। एसीबी ने शिकायत का गोपनीय सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई।

यूं बिछाया जाल, हाथ धुलवाते ही खुला राज

सत्यापन के बाद एसीबी की स्पेशल टीम ने कलेक्ट्रेट परिसर में घेराबंदी की। जैसे ही परिवादी ने आरोपी पीए मुकेश कुमार को उसकी सीट पर केमिकल लगे 1 लाख रुपये थमाए, वैसे ही सादे कपड़ों में मौजूद एसीबी टीम ने उसे दबोच लिया। ट्रैप के तुरंत बाद जब आरोपी के हाथ धुलाए गए, तो केमिकल के असर से पानी का रंग गुलाबी हो गया, जिससे रिश्वतखोरी का सीधा और पुख्ता सबूत मिल गया।

गिरफ्तारी के बाद टीम की नजर आरोपी की संपत्ति पर

एसीबी टीम का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीमें आरोपी के रिहायशी मकान और अन्य संभावित ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं, ताकि उसकी काली कमाई और अवैध संपत्तियों का ब्योरा जुटाया जा सके। एसीबी अब इस पहलू की भी गहन जांच कर रही है कि क्या इस मामले में कलेक्ट्रेट के किसी अन्य वरिष्ठ अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता थी।

प्रशासनिक अमले में मचा हड़कंप

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरी कार्रवाई एसीबी डीआईजी (DIG) डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में हुई है। साथ ही एएसपी (ASP) सुनील सिहाग के नेतृत्व में पूरी सतर्कता के साथ ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दी गई। प्रशासन के मुख्य पावर सेंटर माने जाने वाले जयपुर कलेक्ट्रेट के भीतर हुई इस कार्रवाई से पूरे राजस्थान के प्रशासनिक अमले में हड़कंप बना हुआ है।

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें