होमक्राइमराजस्थान बीज निगम करप्शन: ACB के एक्शन से कांग्रेस का कॉन्फिडेंस हाई, कृषि मंत्री किरोड़ी से पूछे ये सवाल
क्राइम

राजस्थान बीज निगम करप्शन: ACB के एक्शन से कांग्रेस का कॉन्फिडेंस हाई, कृषि मंत्री किरोड़ी से पूछे ये सवाल

कांग्रेस बोली-इनपुट से निकला आउटपुट बीज निगम डायरेक्टर सहित 6 लोगों के एसीबी के एक्शन के बाद विपक्ष का कॉन्फिडेंस पूरी तरह बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। इसी क्रम में राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने मीडिया…

Navbharat Times के अनुसार9 जून 2026 को 04:29 am बजे
राजस्थान बीज निगम करप्शन: ACB के एक्शन से कांग्रेस का कॉन्फिडेंस हाई, कृषि मंत्री किरोड़ी से पूछे ये सवाल

सौजन्य से:- Navbharat Times

कांग्रेस बोली-इनपुट से निकला आउटपुट

बीज निगम डायरेक्टर सहित 6 लोगों के एसीबी के एक्शन के बाद विपक्ष का कॉन्फिडेंस पूरी तरह बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। इसी क्रम में राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने मीडिया के समक्ष कृषि मंत्री किरोड़ी मीणा को घेरने की कोशिश की। डोटासरा ने तीखा तंज कसते हुए कहा, 'मंत्री किरोड़ी ने खुद स्वीकार कर रहा है कि उन्होंने बीज निगम डायरेक्टर के तौर पर खुद नियुक्ति की थी इनपुट लेने के लिए। अब उन्होंने इनपुट से करोड़ों का 'आउटपुट' निकाल लिया। एसीबी इसकी जांच करेगी। किसके लिए लिया जा रहा था और इस खेल के पीछे कौन-कौन से बड़े चेहरे शामिल हैं।किरोड़ी बोले- संलिप्तता मिली तो गिरफ्तारी दूंगा

इस सियासी बवंडर और आरोपों पर पलटवार करते हुए कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने मीडिया से बातचीत में सभी आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा, *'मामले की जांच में यदि मेरी जरा भी संलिप्तता या अवैध गतिविधि से कोई संबंध सामने आता है, तो मैं तत्काल मंत्री पद छोड़ने और अपनी गिरफ्तारी देने तक के लिए तैयार हूं'।कृषि मंत्री ने यह भी कहा कि अगर कोई भ्रष्टाचार कर रहा था तो उसके खिलाफ कानूनन कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए।बीजेपी विधायक ने भी पूरे मामले में सफाई

इधर,नकली बीज प्रकरण में एसीबी की कार्रवाई के दौरान बीजेपी फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई के पूर्व निजी सहायक गणपत विश्नोई का नाम सामने आने के बाद उन्होंने भी सफाई दी है। गणपत विश्नोई की गिरफ्तारी पर बढ़ते विवाद के बीच विधायक पब्बाराम विश्नोई ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गणपत की कथित गतिविधियों की जानकारी मिलने पर उन्होंने उसे 31 मई को ही निजी सचिव के पद से हटा दिया था। यहां सिलसिलेवार समझें पूरा घटनाक्रम

- मई 2026 के आखिरी हफ्ते राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री और विभाग के अधिकारियों ने नकली और खराब बीजों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया

- इस अभियान के तहत गुजरात की एक कंपनी के मूंगफली बीजों के गोदाम पर छापा मारा गया

- इसके बाद स्टॉक की बिक्री पर रोक लगाई गई, गोदाम सील किया गया और बीजों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए।

- आरोप है इसके बाद मामले को रफा-दफा करने, सील खोलने, नकली बीजों को वापस गुजरात ले जाने की अनुमति देने और लैब रिपोर्ट को पक्ष में कराने के लिए ₹2.5 करोड़ का सौदा तय हुआ।

- पूरे मामले में एसीबी को जानकारी मिली कि इस सौदेबाजी के तहत राजस्थान राज्य बीज निगम के मनोनीत निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई ने भारी रकम ली है।

- यह भी जानकारी मिली कि निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई अपने भांजे स्वतंत्र बिश्नोई के जरिए तकरीबन ₹90 लाख की नकदी श्रीगंगानगर भेज रहे हैं।

- ACB की टीम ने लूणकरणसर (बीकानेर) में निजी बस को रुकवाकर तलाशी ली तो निगम निदेशक के भांजे से 85 लाख कैश मिले।

- स्वतंत्र से पूछताछ के बाद ACB ने बीकानेर में बीज निगम के निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई के आवास पर तुरंत छापेमारी की। वहां से ₹1.59 करोड़ की अतिरिक्त नकदी जब्त की।

- एसीबी ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया है, जिसके बाद सभी को 12 जून तक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

जुगल किशोर बिश्नोई (निदेशक, राज्य बीज निगम)

स्वतंत्र बिश्नोई (निदेशक का भांजा/एजेंट)

किरण कपाड़िया (गजराज ब्रांड बीज कंपनी का मालिक)

गणपत बिश्नोई ( फ्लोदी विधायक का निजी सचिव): जिसके जरिए ₹60 लाख के लेनदेन की बात आई

सुनील सेतिया

सतपाल

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है.  

रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा
वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी
राजनीति

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार
क्राइम

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च
शिक्षा-करियर

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे:  सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News
कृषि

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे: सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News