राजस्थान निकाय चुनाव: हाड़ौती में बीजेपी का दबदबा, बारां में AAP ने बदला समीकरण; झालावाड़ में कांग्रेस-BJP बराबरी पर
26 निकायों में BJP 15, कांग्रेस 10 और आम आदमी पार्टी का एक बोर्ड हाड़ौती के बारां, बूंदी, झालावाड़ और कोटा जिलों में अब तक जिन 26 नगर निकायों में सभापति का चुनाव पूरा हुआ है, उनमें बीजेपी के खाते में 15 बोर्ड, कांग्रेस क…

सौजन्य से:- Navbharat Times
26 निकायों में BJP 15, कांग्रेस 10 और आम आदमी पार्टी का एक बोर्ड
हाड़ौती के बारां, बूंदी, झालावाड़ और कोटा जिलों में अब तक जिन 26 नगर निकायों में सभापति का चुनाव पूरा हुआ है, उनमें बीजेपी के खाते में 15 बोर्ड, कांग्रेस के पास 10, जबकि आप ने बारां नगर परिषद में एक बोर्ड बनाया है। कोटा के इटावा में अध्यक्ष पद निर्दलीय निर्मला नागर ने जीता, जिन्हें बीजेपी का समर्थन मिला।बारां की 6 में कांग्रेस ने 3, बीजेपी ने 2 और आप ने 1 में जीत हासिल की
जिलेवार तस्वीर देखें तो बारां की 6 निकाय संस्थाओं में कांग्रेस ने 3, बीजेपी ने 2 और आप ने 1 बोर्ड बनाया। अंता में कांग्रेस के प्रदीप नागर ने निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से बीजेपी के धनराज चौरसिया को मात दी। बारां नगर परिषद में आप की शीतल राठौर सभापति बनीं। छबड़ा में बीजेपी की रीना सुमन, मांगरोल में बीजेपी के भूपेंद्र सुमन, सीसवाली में कांग्रेस के पीयूष खंडेलवाल और अटरू में कांग्रेस की निशा नैनीवाल सभापति बनीं।बूंदी की 8 निकायों में बीजेपी का 5 पर कब्जा
बूंदी जिले की 8 निकायों में बीजेपी 5 और कांग्रेस 3 पर रही। बूंदी नगर परिषद में बीजेपी के भरत शर्मा ने कांग्रेस के टीकम जैन को 18 वोट से हराया। शर्मा को 39 और टीकम जैन को 21 वोट मिले। लाखेरी, देई, केशवरायपाटन और इंदरगढ़ में भी बीजेपी प्रत्याशी जीते, जबकि नैनवां, हिंडोली और कापरेन कांग्रेस के खाते में गए।झालावाड़ में मुकाबला बराबरी का रहा
झालावाड़ में मुकाबला बराबरी का रहा। जिले की 8 निकाय संस्थाओं में बीजेपी और कांग्रेस ने 4-4 अध्यक्ष पद हासिल किए। झालावाड़ नगर परिषद में कांग्रेस के राजेश गुर्जर को 30 वोट मिले, जबकि बीजेपी के राजकुमार सोनी को 15 वोट मिले। झालरापाटन, पिड़ावा, मनोहरथाना और अकलेरा बीजेपी के खाते में गए, जबकि भवानीमंडी, खानपुर, झालावाड़ और दाग में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।कोटा में BJP का दबदबा, लेकिन इटावा का समीकरण अलग
कोटा जिले की पांच नगरपालिकाओं में से चार में सोमवार को अध्यक्ष पद का फैसला हुआ। सांगोद, रामगंजमंडी और सुल्तानपुर में बीजेपी प्रत्याशी सभापति बने, जबकि इटावा में निर्दलीय निर्मला नागर बीजेपी के समर्थन से अध्यक्ष चुनी गईं। सुकेत नगरपालिका में अध्यक्ष का चुनाव 25 सितंबर को होगा।कोटा के नतीजों के दौरान स्थानीय राजनीति की तल्खी भी सामने आई। रामगंजमंडी में मंत्री मदन दिलावर के काफिले को रोककर विरोध और नारेबाजी हुई। वहीं सुल्तानपुर में अध्यक्ष चुनाव के दौरान बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी के बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। बीजेपी पार्षदों को लेकर आई गाड़ी का शीशा टूटने की घटना भी सामने आई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में विधायक चेतन पटेल थाने के बाहर धरने पर बैठे और पुलिस अधिकारियों से उनकी बहस हुई।
बारां का AAP फैक्टर सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश
इन चुनावों में हाड़ौती की सबसे अलग कहानी बारां नगर परिषद की रही। यहां AAP की शीतल राठौर ने 31 वोट हासिल कर सभापति की कुर्सी अपने नाम की, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी भारद्वाज को 20 वोट मिले। बीजेपी के 9 पार्षदों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। बारां में AAP के 31 पार्षदों का बहुमत पहले ही स्पष्ट था।इस तरह हाड़ौती के 26 घोषित निकाय अध्यक्षों का सियासी हिसाब बीजेपी 15, कांग्रेस 10 और AAP 1 का बनता है। इटावा को अलग से देखें तो वहां जीतने वाली अध्यक्ष निर्दलीय हैं, लेकिन बीजेपी समर्थन के कारण बोर्ड गठन में बीजेपी की भूमिका है।
अब अगला बड़ा पड़ाव 25 सितंबर है, जब कोटा नगर निगम के मेयर के साथ सुकेत नगरपालिका के अध्यक्ष का चुनाव होगा। इसके बाद हाड़ौती के निकाय चुनावों की तस्वीर और ज्यादा स्पष्ट हो जाएगी।
बारां जिला
- बारां नगर परिषद की सभापति बनीं आम आदमी पार्टी की शीतल राठौर
- जिले की अटरू नगर पालिका की सभापति बनीं कांग्रेस की निशा नैनीवाल
- छाबड़ा नगर पालिका की सभापति बनीं भाजपा की रीना सुमन
- मांगरोल नगर पालिका में भाजपा के भूपेंद्र सुमन बने सभापति
- सीसवाली नगर पालिका में कांग्रेस के पीयूष खंडेलवाल बने सभापति
- अंता नगर पालिका में कांग्रेस के प्रदीप नागर बने सभापति
झालावाड़ जिला
- झालावाड़ नगर परिषद के सभापति बने कांग्रेस के राजेश गुर्जर
- झालरापाटन नगर पालिका के सभापति बने भाजपा के अंशु गुप्ता
- पिड़ावा नगर पालिका के सभापति बने भाजपा के राजू माली
- भवानीमंडी नगर पालिका की सभापति बनीं कांग्रेस की पिंकी गुर्जर
- मनोहरथाना नगर पालिका के सभापति बने भाजपा के देवेंद्र शर्मा
- अकलेरा नगर पालिका की सभापति बनीं भाजपा की याशिका मेवाड़ा
- खानपुर नगर पालिका की सभापति बनीं कांग्रेस से कांता साहू
- दाग नगर पालिका की सभापति बनीं कांग्रेस से टीना
बूंदी जिला
- बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा बने सभापति
- लाखेरी नगर पालिका के सभापति बने राकेश सैनी बाबा,
- देई नगर पालिका में भाजपा के महावीर सोयल बने सभापति,
- केशवरायपाटन नगर पालिका में भाजपा की अनुराधा मलिक बनीं सभापति,
- इंदरगढ़ नगर पालिका की सभापति बनीं भाजपा से बीना शर्मा
- नैंनवा नगर पालिका में कांग्रेस की कृष्णा मित्तल बनीं सभापति,
- हिंडोली नगर पालिका में कांग्रेस के हनुमान व्यास बने सभापति,
- कापरेन नगर पालिका में कांग्रेस की सुनीता अग्रवाल बनीं सभापति
कोटा जिला
- सांगोद नगर पालिका में भाजपा के चंद्रप्रकाश सोनी बने सभापति
- इटावा नगर पालिका में निर्दलीय पार्षद निर्मला नागर भाजपा के समर्थन से बनीं सभापति
- सुल्तानपुर नगर पालिका में भाजपा की अनीता मेघवाल बनीं सभापति
- रामगंजमंडी नगर पालिका में भाजपा के नरेंद्र काला बने सभापति
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान पुलिस को पुरुष व जीएमसी की टीम को महिला वर्ग का खिताब - Jaipur News

जोधपुर पहुंची पंजाब एजीटीएफ; 4 राज्यों में 1 दर्जन सहयोगी रडार पर - Jaipur News

BJP wins six of seven mayoral polls in Rajasthan; Congress cries foul


