होमराजनीतिभाजपा ने जोधपुर में 92 पार्षदों के टिकट जारी किए: पूर्व डिप्टी मेयर सालेचा और राजसिको के पूर्व चेयरमैन लोहिया मैदान में; जानें किसे मिला मौका - Jodhpur News
राजनीति

भाजपा ने जोधपुर में 92 पार्षदों के टिकट जारी किए: पूर्व डिप्टी मेयर सालेचा और राजसिको के पूर्व चेयरमैन लोहिया मैदान में; जानें किसे मिला मौका - Jodhpur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur BJP Corporator Ticket List | New Faces Get Opportunity BREAKINGभाजपा ने जोधपुर में 92 पार्षदों के टिकट जारी किए:पूर्व डिप्टी मेयर सालेचा और राजसिको के पूर्व चेयरमैन लो…

Dainik Bhaskar के अनुसार31 अगस्त 2026 को 09:32 am बजे
भाजपा ने जोधपुर में 92 पार्षदों के टिकट जारी किए:  पूर्व डिप्टी मेयर सालेचा और राजसिको के पूर्व चेयरमैन लोहिया मैदान में; जानें किसे मिला मौका - Jodhpur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jodhpur

- Jodhpur BJP Corporator Ticket List | New Faces Get Opportunity

BREAKINGभाजपा ने जोधपुर में 92 पार्षदों के टिकट जारी किए:पूर्व डिप्टी मेयर सालेचा और राजसिको के पूर्व चेयरमैन लोहिया मैदान में; जानें किसे मिला मौका

- कॉपी लिंक

भाजपा ने जोधपुर में 92 पार्षदों के टिकट जारी कर दिए हैं। इस सूची में कई नए लोगों को भी मौका मिला है।

इस लिस्ट में पूर्व डिप्टी मेयर देवेंद्र सलेचा और राजसिको के पूर्व चेयरमैन मेघराज लोहिया के भी नाम शामिल है।

वहीं इस लिस्ट में पूर्व मेयर वनीता सेठ का नाम नहीं है। इसके साथ ही पार्टी ने मंडल अध्यक्ष और कई कार्यकर्ताओं के परिवार से भी टिकट दिए है।

देखें पूरी लिस्ट…

भाजपा प्रत्याशियों की लिस्ट

भाजपा ने कई बड़े नेताओं को दोबारा दिया मौका

भाजपा ने इस बार के नगर निगम चुनाव में कई पुराने नेताओं को दोबारा मौका दिया है। इनमें पूर्व डिप्टी चेयमैन देवेंद्र सालेचा समेत, पूर्व राज्यमंत्री मेघराज लोहिया, पूर्व यूआईटी चेयरमैन कमलेश पुरोहित और प्रसन्न चंद मेहता के नाम भी शामिल है।

वहीं खांडा फलसा मंडल अध्यक्ष अरविंद पुरोहित की पत्नी नुपूर पुरोहित को भी वार्ड नंबर 59 से मौका दिया गया है। इसके अलावा कुलदीप जांगिड़, उमेश पलिया, अमरलाल वर्गी, कन्हैयालाल पारीक जैसे सीनियर नेताओं के नाम शामिल है।

पूर्व मेयर इस बार चुनावी मैदान में नहीं

इस लिस्ट से पहले ये तय माना जा रहा था कि पूर्व मेयर घनश्याम ओझा और विनिता सेठ भी दावेदारी पेश कर सकते है। लेकिन, बताया जा रहा है कि इस बार दोनों ने अपनी दावेदारी पेश नहीं की।

ऐसे में दोनों पूर्व मेयर इस बार चुनावी मैदान में नजर नहीं आएंगे। वहीं पूर्व डिप्टी मेयर किशन लड्ढा का भी नाम इस लिस्ट में शामिल नहीं है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें