परिचित ने 9वीं के छात्र के साथ किया कुकर्म: काम सिखाने के नाम पर यूपी से जयपुर लाया था, चुंगल से भागकर थाने पहुंचा नाबालिग - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Student Rape Case | Accused Arrested, Sent To JC परिचित ने 9वीं के छात्र के साथ किया कुकर्म:काम सिखाने के नाम पर यूपी से जयपुर लाया था, चुंगल से भागकर थाने पहुंचा नाबालि…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Student Rape Case | Accused Arrested, Sent To JC
परिचित ने 9वीं के छात्र के साथ किया कुकर्म:काम सिखाने के नाम पर यूपी से जयपुर लाया था, चुंगल से भागकर थाने पहुंचा नाबालिग
- कॉपी लिंक
जयपुर में परिचित के 9वीं क्लास के स्टूडेंट से कुकर्म करने का मामला सामने आया है। स्कूल की छुट्टियों में काम सिखाने के बहाने आरोपी परिचित उसे गांव से साथ लेकर आया था।
हैवानियत का शिकार नाबालिग ने आरोपी परिचित युवक के चुंगल से छुटकर थाने में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी युवक को अरेस्ट कर सोमवार दोपहर कोर्ट में पेश कर जेसी भेज दिया।
पुलिस ने बताया- पीड़ित छात्र उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। शिकायत में 15 साल के छात्र ने बताया कि उसके साथ उसके परिचित ने अश्लील हरकत की। परिचित नाबालिग को गांव से अपने साथ जयपुर ले आया। उसने नाबालिग के परिजनों से कहा कि गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं ऐसे में बच्चे को उसके साथ भेज दें जिससे वह उसे कुछ काम सिखा देगा। बातचीत के दौरान उसके घरवालों से स्कूल छुट्टियां में काम सिखाने के बहाने नाबालिग को साथ ले आया।
आरोप है कि 20 जून को दोपहर करीब 12 बजे आरोपी युवक ने अकेला पाकर नाबालिग के साथ गलत काम किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे डराया-धमकाया। जैसे-तैसे आरोपी परिचित के चुंगल से छुटने पर नाबालिग कमरे से भाग निकला। और राहगीरों से थाने का रास्ता पुछकर पुलिस के पास पहुंच गया।
नाबालिग ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने नाबालिग पीड़ित की शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज की। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल करवाने के बाद दबिश देकर आरोपी परिचित युवक को धर-दबोचा।
- जयपुर-मोमोज बेचने वाली युवती पर पुलिसवाले ने खौलता पानी फेंका: बुरी तरह जली; सीएम काफिले के लिए रोड क्लियर करवा रहे थे, एक-दूसरे पर आरोप
- राजस्थान के 19 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट: प्री मानसून में सामान्य से 41 फीसदी ज्यादा बरसात, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम
- सील बिल्डिंग अब तीन दिन में होंगी डी-सील: फायर सेफ्टी उपकरण नहीं लगाने पर 50 हजार देना होगा जुर्माना; डीएलबी ने जारी किए आदेश
- जेल से छूटते ही फिर वाहन चोरी, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार: GPS हटाकर चुरा ले गया स्कॉर्पियो, आरोपी के खिलाफ 60 से ज्यादा केस हैं दर्ज
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


