सरकारी नौकरी का झांसा देकर युवक से 8 लाख ठगे: आरोपी ने पैसे लौटाने से किया इनकार, पुलिस में केस दर्ज - Sikar News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Sikar - Sikar Job Fraud Case | Youth Cheated Of 8 Lakhs For Government Job सरकारी नौकरी का झांसा देकर युवक से 8 लाख ठगे:आरोपी ने पैसे लौटाने से किया इनकार, पुलिस में केस दर्ज - कॉपी लिं…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Sikar
- Sikar Job Fraud Case | Youth Cheated Of 8 Lakhs For Government Job
सरकारी नौकरी का झांसा देकर युवक से 8 लाख ठगे:आरोपी ने पैसे लौटाने से किया इनकार, पुलिस में केस दर्ज
- कॉपी लिंक
सीकर में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 8 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। युवक को पहले तो राजस्थान पुलिस और फिर बिजली विभाग में नौकरी का झांसा दिया गया। पीड़ित युवक ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस में नौकरी के नाम पर 3 लाख लिए
सीकर के जीणमाता पुलिस थाने में राजेंद्र प्रसाद महला ने सुरेश कुमार और जितेंद्र कुमार गोदारा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि उनका परिचित सुरेश कुमार उनके पास आया और कहा कि उसकी पुलिस विभाग में पहचान है।
आरोप है कि सुरेश कुमार ने राजेंद्र से कहा कि 3 लाख रुपए दे दो, मैं तुम्हारी राजस्थान पुलिस में नौकरी लगवा दूंगा। इसके बाद राजेंद्र कुमार ने 2.67 लाख रुपए सुरेश कुमार को दे दिए थे।
कुछ दिन बाद ही सुरेश कुमार वापस आया और कहा कि जिस आदमी से उसकी पहचान थी वह अब रिटायर हो गया इसलिए अब नौकरी नहीं लगवा सकता। सुरेश कुमार ने राजेंद्र को 2 लाख रुपए तो लौटा दिए और बचे हुए 67 हजार रुपए बाद में देने को कहा।
बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 8 लाख वसूले
6 महीने बाद राजेंद्र ने सुरेश कुमार को पैसे लौटाने के लिए कहा तो सुरेश ने कहा कि उसका भांजा बिजली विभाग में अधिकारी है। जो कई लोगों को पहले भी नौकरी लगवा चुका है। इसके बाद सुरेश ने राजेंद्र का बिजली विभाग का फॉर्म भरवा लिया।
फॉर्म भरने के बाद राजेंद्र एग्जाम भी देकर आया। इसके बाद सुरेश कुमार और जितेंद्र गोदारा ने उससे कुल 8 लाख रुपए और ले लिए। लेकिन जब रिजल्ट आया तो राजेंद्र का सिलेक्शन उसमें नहीं हुआ। राजेंद्र ने सुरेश को पैसे लौटाने के लिए कहा तो पहले वह बहाने करता रहा और बाद में पैसे लौटाने से साफ मना कर दिया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- श्रीमाधोपुर में हर्षनाथ भैंरूबाबा का वार्षिक मेला शुरू: जालपाली की भैंरू बणी में नवदंपतियों ने की गठजोड़ी की रस्म, दिन भर लगी रही भीड़
- लक्ष्मणगढ़ पालिका अध्यक्ष के लिए कल होगा मतदान: सुबह 10 बजे से वोटिंग, निर्दलीय पार्षदों पर टिकी कांग्रेस-भाजपा की नजर
- रानोली-टोडी में भैरूजी महाराज का पांच दिवसीय भंडारा शुरू: राजस्थानी परिधानों में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, सैकड़ों श्रद्धालु शामिल; मालपुए की प्रसादी
- सीकर में ब्लैकमेल कर युवती से कई बार रेप: बैंक में पैसे जमा करवाने गई लड़की गायब, एक महिला भी लापता
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान पुलिस को पुरुष व जीएमसी की टीम को महिला वर्ग का खिताब - Jaipur News

जोधपुर पहुंची पंजाब एजीटीएफ; 4 राज्यों में 1 दर्जन सहयोगी रडार पर - Jaipur News

BJP wins six of seven mayoral polls in Rajasthan; Congress cries foul


