होमक्राइमजयपुर के बर्थडे पार्टी वारदात: चाकू मारकर की गई युवक की हत्या में 8 आरोपी गिरफ्तार
क्राइम

जयपुर के बर्थडे पार्टी वारदात: चाकू मारकर की गई युवक की हत्या में 8 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर के एक बर्थडे पार्टी के दौरान हुई खूनी वारदात में डीसीपी साउथ राजर्षि राज वर्मा के नेतृत्व में विशेष टीमें बनाकर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

ABP News के अनुसार14 जुलाई 2026 को 07:02 am बजे
जयपुर के बर्थडे पार्टी वारदात: चाकू मारकर की गई युवक की हत्या में 8 आरोपी गिरफ्तार

सौजन्य से:- ABP News

Jaipur News: जयपुर में बर्थडे पार्टी में खूनी वारदात, युवक की चाकू मारकर हत्या; 8 आरोपी गिरफ्तार

Jaipur News In Hindi: जयपुर में बर्थडे पार्टी के दौरान हुए विवाद युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आगे की कार्रवाई जारी है.

जयपुर के न्यू आतिश मार्केट स्थित इक्का क्लब में देर रात जन्मदिन की पार्टी खूनी वारदात में बदल गई. तड़के करीब 4 बजे क्लब में हुए विवाद के दौरान 25 साल के अन्नू गुर्जर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. हत्या की वारदात में दो ऐसे अपराधी भी शामिल हैं, जो कुछ दिनों पहले जेल से भाग कर बाहर आए थे.

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि बर्थडे पार्टी भरतपुर की खुली जेल में बंद हार्डकोर बदमाश कुलदीप उर्फ कुल्लू गुर्जर के जन्मदिन की थी. कुल्लू अपने साथियों के साथ जयपुर आया था. पार्टी के दौरान शराब पी गई और डांस चल रहा था. इसी बीच एक युवती को थप्पड़ मारने की बात पर विवाद शुरू हुआ.

अब AI संभालेगा जयपुर का ट्रैफिक, लाइव जाम देखकर खुद बदलेगा सिग्नल; 39 दिन का ट्रायल सफल

विवाद के बाद चाकू से किया हमला

देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और फिर चाकू निकल आए. इस हमले में धौलपुर का रहने वाला अन्नू गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. जानकारी के मुताबिक लड़की को थप्पड़ मृतक अन्नू गुर्जर ने ही मारा था.

मृतक और आरोपी थे दोस्त

बताया जा रहा है कि मृतक और आरोपी पहले से दोस्त थे. वारदात के बाद क्लब में अफरा-तफरी मच गई और कई आरोपी मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्लब के सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की.

पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार

डीसीपी साउथ राजर्षि राज वर्मा के निर्देशन में विशेष टीमें बनाई गईं. पुलिस ने अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, कुलदीप उर्फ कुल्लू गुर्जर को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. कल्लू गुर्जर के साथ ही राजेश गुर्जर भी भरतपुर की जेल में बंद था और वह भी ओपन जेल से फरार होकर आया था.

राजस्थान: बॉर्डर के पास मस्जिद-मदरसों पर कार्रवाई रोकने से किया इनकार, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें