राजस्थान में 8 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी, जानें कैसे रहेगा आज मौसम
Rajasthan Aaj ka Mausam: राजस्थान के पूर्वी क्षेत्र के कोटा और उदयपुर संभागों में हल्की से तेज बारिश की संभावना है। बांसवाड़ा, बारां, झालावाड़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, राजसमंद, सलूम्बर और उदयपुर में मेघगर्जन, वज्रपात और 30-…

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com
Rajasthan Aaj ka Mausam: राजस्थान के पूर्वी क्षेत्र के कोटा और उदयपुर संभागों में हल्की से तेज बारिश की संभावना है। बांसवाड़ा, बारां, झालावाड़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, राजसमंद, सलूम्बर और उदयपुर में मेघगर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी/घंटा की तेज हवाओं को लेकर सतर्कता बरतने की चेतावनी जारी की गई है।
जयपुर : राजस्थान के गणेश चतुर्थी के बाद प्रदेश मोहित तेज बारिश के बाद मौसम को लेकर बड़ी अपडेट है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार 20 सितंबर यानी आज से राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में मौसम की स्थिति एक-दूसरे से काफी भिन्न रहने वाली है। जहां एक ओर पश्चिमी राजस्थान में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा। वहीं दूसरी ओर पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना अभी भी जताई जा रही है।
दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में दिखेगा मौसम का खास प्रभाव
पूर्वी राजस्थान के कोटा और उदयपुर संभागों में मौसम संबंधी गतिविधियां सबसे अधिक सक्रिय रहेंगी। इन दोनों संभागों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम तथा कहीं-कहीं तेज बारिश दर्ज की जा सकती है। आईएमडी जयपुर ने स्पष्ट किया है कि संभाग के सभी क्षेत्रों में लगातार बारिश होना जरूरी नहीं है, बल्कि कुछ विशिष्ट इलाकों में ही बारिश का प्रभाव देखा जाएगा। विशेष रूप से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में 20 सितंबर को मौसम अधिक प्रभाव दिखा सकता है।
30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवाएं
मौसम केंद्र जयपुर की चेतावनी के अनुसार, राज्य के आठ प्रमुख जिलों—बांसवाड़ा, बारां, डूंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर और उदयपुर में खराब मौसम की सबसे ज्यादा संभावना है। इन जिलों में गरज-चमक (मेघगर्जन) और वज्रपात के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
बांसवाड़ा, बारां, झालावाड़ और प्रतापगढ़ में बदलेगा मौसम
इसी तरह बांसवाड़ा, बारां, झालावाड़ और प्रतापगढ़ जैसे जिलों में मौसम में अचानक बड़ा बदलाव आ सकता है, जिससे दैनिक जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। डूंगरपुर, राजसमंद, सलूम्बर और उदयपुर के निवासियों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने बारिश के दौरान स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए हैं।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान पुलिस को पुरुष व जीएमसी की टीम को महिला वर्ग का खिताब - Jaipur News

जोधपुर पहुंची पंजाब एजीटीएफ; 4 राज्यों में 1 दर्जन सहयोगी रडार पर - Jaipur News

BJP wins six of seven mayoral polls in Rajasthan; Congress cries foul


