होमक्राइमजयपुर के पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 8 लोगों की मौत
क्राइम

जयपुर के पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 8 लोगों की मौत

Sign In Advertisement X राजस्थान की राजधानी जयपुर के खो-नागोरियन क्षेत्र में मंगलवार को एक छोटे से मकान में संचालित फैक्ट्री में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो…

AajTak के अनुसार10 जून 2026 को 04:07 am बजे
जयपुर के पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 8 लोगों की मौत

सौजन्य से:- AajTak

Sign In

Advertisement

X

राजस्थान की राजधानी जयपुर के खो-नागोरियन क्षेत्र में मंगलवार को एक छोटे से मकान में संचालित फैक्ट्री में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. स्थानीय लोगों का दावा है कि मकान में पटाखा फैक्ट्री संचालित की जा रही थी और वहां मजदूर काम कर रहे थे. हालांकि, पुलिस मामले की फोरेंसिक जांच कर रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

एसएमएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी ने बताया कि झुलसने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है. जयपुर कलेक्टर संदेश नायक ने घटनास्थल का दौरा किया. उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है.

एक स्थानीय व्यक्ति के अनुसार, इलाके में जोरदार धमाके की आवाज सुनाई देने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि लोगों ने पानी डालकर मकान के एक हिस्से में प्रवेश किया और वहां फंसे कुछ लोगों को बाहर निकाला.

स्थानीय व्यक्ति ने दावा किया कि बाहर निकाले गए लोग गंभीर रूप से झुलस चुके थे और संभवतः बचाव से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अन्य झुलसे हुए लोग भी मकान के बाहर मिले. सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. पुलिस और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हुई हैं.

---- समाप्त ----

TOPICS:

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है.  

रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा
वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी
राजनीति

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार
क्राइम

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च
शिक्षा-करियर

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे:  सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News
कृषि

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे: सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News