राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष: जनप्रतिनिधियों की भूमिका और लोकतांत्रिक परंपराएं
राजस्थान विधानसभा के 75 साल पूर्ण होने पर आयोजित अमृत महोत्सव और विधायी गौरव यात्रा कार्यक्रम में बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधानसभा की ऐतिहासिक उपलब्धियों, लोकतांत्रिक परंपराओं और जनसेवा में जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर चर्चा हुई।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Pali
- Bali
- Rajasthan Vidhansabha 75 Years Celebration | Bali MLA Pushpendra Honoured
राजस्थान विधानसभा में बाली विधायक को किया सम्मानित:75 साल पूरे होने पर कार्यक्रम, पूर्व विधायक अचलाराम मेघवाल का भी हुआ सम्मान
- कॉपी लिंक
राजस्थान विधानसभा के 75 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित अमृत महोत्सव और विधायी गौरव यात्रा कार्यक्रम में बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत को सम्मानित किया गया। उन्हें जनप्रतिनिधि के रूप में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। सम
राजस्थान विधानसभा के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताया
इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक और राजस्थान सरकार के पूर्व आयुर्वेद राज्य मंत्री अचलाराम मेघवाल ने भी भाग लिया। उन्होंने देसूरी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था, जो पहले बाली विधानसभा क्षेत्र में समाहित था। मेघवाल ने राजस्थान विधानसभा की 75 वर्षों की गौरवशाली लोकतांत्रिक यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह आयोजन लोकतांत्रिक मूल्यों, जनप्रतिनिधियों के योगदान और संसदीय परंपराओं के सम्मान का प्रतीक है।
जनप्रतनिधियों की भूमिका पर की गई चर्चा
इस अवसर पर विधानसभा की ऐतिहासिक उपलब्धियों, लोकतांत्रिक परंपराओं और जनसेवा में जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अतिथियों ने विधानसभा की 75 वर्षों की यात्रा को लोकतंत्र की मजबूती और जनभागीदारी का प्रेरणादायक अध्याय बताया।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान हाईकोर्ट का अल्टिमेटम, 20 जुलाई को चुनाव शेड्यूल के साथ सरकार और सीईसी तलब

हाईकोर्ट ने सरकार को दी सख्त चेतावनी, 31 अगस्त तक चुनावी फैसला लेने की टीमलाइन

दुश्मनी के खेल के साथ भी निभाना है राजनीतिक शिष्टाचार: वसुंधरा राजे


