70 दिन में पैसा डबल करने का झांसा देकर ठगी: 50 से ज्यादा लोग ठगे,3 गिरफ्तार; क्रिप्टो और यूएसडीटी में निवेश के नाम पर फंसाते थे - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Fake Call Center Busted | Crypto Scam, USDT Investment Fraud 70 दिन में पैसा डबल करने का झांसा देकर ठगी:50 से ज्यादा लोग ठगे,3 गिरफ्तार; क्रिप्टो और यूएसडीटी में निवेश क…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Fake Call Center Busted | Crypto Scam, USDT Investment Fraud
70 दिन में पैसा डबल करने का झांसा देकर ठगी:50 से ज्यादा लोग ठगे,3 गिरफ्तार; क्रिप्टो और यूएसडीटी में निवेश के नाम पर फंसाते थे
- कॉपी लिंक
राजधानी जयपुर में क्रिप्टो करेंसी और यूएसडीटी में निवेश के नाम पर लोगों से साइबर ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल टीम ने विद्याधर नगर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों पर लोगों को 70 दिन में निवेश की राशि दोगुनी करने का लालच देकर ठगी करने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में सीकर जिले के लापवा निवासी राजेंद्र बाजिया, झुंझुनूं जिले के ओजटू निवासी संजय स्वामी और सीकर जिले के लाडपुरा निवासी रेणुका गढ़वाल शामिल हैं। तीनों फिलहाल जयपुर में किराए के मकानों में रह रहे थे।
फर्जी स्कीमों के जरिए निवेशकों को फंसाते थे
जयपुर स्पेशल कमिश्नर ओमप्रकाश ने बताया कि आरोपी HLX, JUPITER, AiPF और Value City जैसे नामों से फर्जी निवेश योजनाएं संचालित कर रहे थे। इन योजनाओं में निवेश पर कम समय में दोगुना मुनाफा देने का दावा किया जाता था। आरोपियों का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों से पैसा जुटाकर कॉल सेंटर बंद कर फरार होना था।
फर्जी प्लेटफॉर्म पर दिखाते थे नकली मुनाफा
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ब्लॉकचेन तकनीक के नाम पर तथाकथित "मीम कॉइन" तैयार कर उन्हें असली डिजिटल करेंसी बताकर निवेश करवाते थे। निवेशकों से रकम लेकर बदले में यूएसडीटी दिए जाते और फिर उन्हें आरोपियों द्वारा बनाए गए फर्जी प्लेटफॉर्म पर ट्रांसफर कराया जाता था। इस प्लेटफॉर्म पर निवेशकों को नकली लाभ दिखाकर अधिक निवेश के लिए प्रेरित किया जाता था।
बेरोजगार युवाओं से चलवाते थे कॉल सेंटर
आरोपी बेरोजगार युवाओं को बिजनेस और रोजगार का झांसा देकर कॉल सेंटर खुलवाते थे। वहां कर्मचारियों को प्रतिदिन लोगों को फोन कर निवेश के लिए तैयार करने और नए निवेशक जोड़ने का लक्ष्य दिया जाता था।
50 से ज्यादा लोगों के ठगी का शिकार होने की आशंका
पुलिस को अब तक 50 से ज्यादा लोगों के साथ ठगी होने की जानकारी मिली है। हालांकि आरोपियों ने कुल कितनी राशि ठगी और किन-किन राज्यों के लोगों को निशाना बनाया, इसकी जांच जारी है। आरोपियों के खिलाफ विद्याधर नगर थाने में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी निवेश योजना में अत्यधिक लाभ के दावों पर भरोसा न करें। साइबर ठगी की आशंका होने पर तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
- आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट,जयपुर में झमाझम बरसात: सीकर में गाड़ियां फंसी, चूरू में ओले गिरे; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी
- राजस्थान में पहली बार ट्रेनी IPS घूसकांड में फंसा: पहले एपीओ, अब सख्त कार्रवाई की तैयारी; DGP ने सरकार को भेजी माधव उपाध्याय की फाइल
- पीएम सिंचाई योजना के प्रोजेक्ट में देरी से केंद्र नाराज: केंद्रीय भूमि संसाधन विभाग एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय ने सीएस को लिखा लेटर
- बात खरी हैबंदर की 'इंसानियत': वैनिटी वैन के शौकीन 'नेताजी'; बेढम बोले-'हनुमान नशे में चूर'
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


