होमक्राइमअजमेर-पाली में बढ़त के बाद भी कांग्रेस-हारी,भाजपा की मेयर बनीं: बीकानेर में कांग्रेस जीती; 7 में से 6 नगर निगम में BJP का कब्जा, शिक्षा मंत्री के भाई हारे - Jaipur News
क्राइम

अजमेर-पाली में बढ़त के बाद भी कांग्रेस-हारी,भाजपा की मेयर बनीं: बीकानेर में कांग्रेस जीती; 7 में से 6 नगर निगम में BJP का कब्जा, शिक्षा मंत्री के भाई हारे - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Urban Body Election Results | Councilor Voting & Cross Voting Fear LIVEअजमेर-पाली में बढ़त के बाद भी कांग्रेस-हारी,भाजपा की मेयर बनीं:बीकानेर में कांग्रेस जीती; 7 में से 6 नगर…

Dainik Bhaskar के अनुसार21 सितंबर 2026 को 10:04 am बजे
अजमेर-पाली में बढ़त के बाद भी कांग्रेस-हारी,भाजपा की मेयर बनीं:  बीकानेर में कांग्रेस जीती; 7 में से 6 नगर निगम में BJP का कब्जा, शिक्षा मंत्री के भाई हारे - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Urban Body Election Results | Councilor Voting & Cross Voting Fear

LIVEअजमेर-पाली में बढ़त के बाद भी कांग्रेस-हारी,भाजपा की मेयर बनीं:बीकानेर में कांग्रेस जीती; 7 में से 6 नगर निगम में BJP का कब्जा, शिक्षा मंत्री के भाई हारे

- कॉपी लिंक

राजस्थान में सोमवार को 276 निकायों के मेयर-चेयरमैन का चुनाव हुआ। भाजपा ने 7 में से 6 नगर निगम में जीत कर अपने मेयर बनाए और कांग्रेस केवल बीकानेर में अपना महापौर बना पाई। अजमेर-पाली में कांग्रेस बढ़त के बाद भी खुद का मेयर नहीं बना पाई। दोनों ही जगह भाज

अजमेर में अनामिका शर्मा को 43 वोट मिले, जबकि यहां भाजपा के 32 पार्षद जीते थे। पाली में मेयर बनीं नमिता बुबकिया को 33 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के 21 पार्षद जीतकर आए थे। वहीं, कांग्रेस की सुमित्रा जैन को केवल 3 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के पास 29 पार्षद थे।

उदयपुर में बीजेपी के पारस सिंघवी और अलवर में भाजपा की सुमनलता अग्रवाल जीतीं। अलवर में सुमनलता को 42 जबकि कांग्रेस की कमलेश शर्मा को 23 वोट मिले।

बीकानेर में पूर्व मंत्री बीडी कल्ला के भतीजे और कांग्रेस नेता अनिल कल्ला मेयर बन गए। बारां की अटरू नगर पालिका में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के भाई कृष्ण मुरारी दिलावर को कांग्रेस की निशा नैनीवाल ने 3 वोट से हरा दिया।

सबसे पहले निकाय चुनाव की तीन फोटोज…

47 नगर परिषद सभापति चुनाव का रिजल्ट

नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष का चुनाव

निकाय चुनाव से जुड़े बड़े अपडेट्स…

32 निकाय प्रमुख निर्विरोध चुने गए : राजस्थान के 309 शहरी निकायों में से 32 में निर्विरोध चुनाव हुए हैं। भरतपुर, भीलवाड़ा नगर निगम के मेयर, 6 नगर परिषद सभापति और 24 नगपालिका अध्यक्ष निर्विरोध चुने जा चुके हैं। वहीं, तीन नगर निगम सहित चार निकायों में 25 सितंबर को चुनाव होंगे।

अजमेर में वोटिंग से पहले हंगामा: अजमेर नगर निगम परिसर के बाहर वोटिंग से पहले हंगामा हो गया। कांग्रेस के पूर्व देहात अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मेयर पद की दावेदार किरण गढ़वाल को लेकर निगम पहुंचे। भूपेंद्र सिंह के निगम परिसर में प्रवेश को लेकर बैरिकेड के पास भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सोनी समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता हंगामा करने लगे। इसके बाद पुलिस ऑफिसर तुरंत भूपेंद्र सिंह को बाहर लेकर गए।

बीजेपी का आरोप- कांग्रेस ने पार्षद को 51 लाख का ऑफर दिया : अजमेर की केकड़ी नगर पालिका में चुनाव से एक दिन पहले कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनिल मित्तल और भाजपा पार्षद राजेंद्र चौधरी का वीडियो सामने आया है। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने बीजेपी पार्षद को कॉल कर मोटी रकम के बदले कांग्रेस के पक्ष में वोट देने का लालच दिया। कांग्रेस प्रत्याशी अनिल मित्तल ने बीजेपी पार्षद राजेंद्र चौधरी को 51 लाख रुपए में सौदा फाइनल करने के लिए कहा।

305 शहरी निकायों में उपाध्यक्ष, उपभापति और डिप्टी मेयर के चुनाव कल : प्रदेश के 305 शहरी निकायों में उपाध्यक्षों के चुनाव मंगलवार को होंगे। 7 नगर निगमों में डिप्टी मेयर, 47 नगर परिषदों में उपसभापति और 251 नगरपालिकाओं में उपाध्यक्षों के चुनाव होंगे।

देखिए, निकाय प्रमुखों के चुनाव से जुड़ी PHOTOS…

अजमेर । उदयपुर । अलवर । सीकर ।

यह खबर भी पढ़ें…

पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें