राजस्थान में भारी बारिश: 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जोधपुर में हाईवे पर पानी भरा
राजस्थान में अच्छी बारिश हो रही है। 7 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग ने राज्य में 9 जुलाई तक भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Heavy Rain Relief | Jaisalmer 44°C; Heavy Rain Alert Till July 9
LIVEआज 7 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट:जयपुर में 3 इंच बरसात, जोधपुर में हाईवे पर पानी भरा, जालोर में झरने बहे
- कॉपी लिंक
राजस्थान में अच्छी बारिश हो रही है। आज भी 7 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जैसलमेर को छोड़कर अन्य जिलों में यलो अलर्ट है।
सोमवार को जोधपुर, पाली, जालोर, बाड़मेर में सोमवार को 3 इंच तक पानी बरसा। जोधपुर में तेज बारिश के बाद हाईवे पर पानी भर गया। जालोर में पहाड़ों पर झरने बहने लगे।
मौसम विभाग ने राज्य में 9 जुलाई तक भारी से अतिभारी बारिश का दौर जारी रहने का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खड़ी में बने डिप्रेशन सिस्टम और मानसून ट्रफ के दक्षिण-पश्चिम से होकर गुजरने के कारण राजस्थान में अच्छी बारिश हो रहा है।
सबसे पहले देखिए- राजस्थान में अब तक कितनी बारिश
गर्मी-बारिश के बड़े अपडेट्स
कोटा-उदयपुर संभाग में ऑरेंज अलर्ट: मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- पूर्वी भारत में बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन सिस्टम आगे बढ़कर दक्षिण-पूर्वी झारखंड तक आ गया है और लगातार पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। मानसून ट्रफ इस डिप्रेशन से होकर उत्तरी छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश होकर राजस्थान के दक्षिण-पश्चिम तक गुजर रही है। इसके चलते राजस्थान के कोटा, उदयपुर, जोधपुर संभाग के एरिया में 9 जुलाई तक भारी से अतिभारी बारिश देखने को मिल सकती है।
पाली-जोधपुर में झमाझम बरसात: पिछले 24 घंटे में पाली के देसुरी में 82MM, मारवाड़ जं. में 25, रोहट में 28, रानी में 25 मिमी बारिश हुई। वहीं, जोधपुर के झंवर में 53, लूणी में 44, कुड़ी भगतासनी में 23, शेखला में 18 एमएम पानी बरसा। सीकर, झुंझुनूं, प्रतापगढ़ राजसमंद में भी दो इंच तक बरसात रिकॉर्ड हुई। इनके अलावा दौसा, सिरोही, बांसवाड़ा, उदयपुर, अलवर समेत अन्य कई जिलों में भी हल्की बारिश हुई।
दिन में तेज गर्मी-उमस: पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, गंगानगर, चूरू में तेज गर्मी, उमस रही। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, लेकिन यहां शाम होने के बाद मौसम में बदलाव हुआ और हल्की बारिश ने गर्मी से राहत दी।
राजस्थान के मौसम की PHOTOS…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान के थार रेगिस्तान में, एक छोटा पक्षी स्तरित वास्तुकला की तरह घोंसले बनाता है, और वैज्ञानिकों का कहना है कि यह तरकीब उसे मानसून के उतार-चढ़ाव और शुष्क गर्मी से बचने में मदद कर सकती है।

सरकारी खरीद में बढ़ेगी SC/ST उद्यमियों की भागीदारी: जयपुर में 280 से ज्यादा उद्यमियों को योजनाओं की जानकारी दी - Jaipur News

राजस्थान के सीएम ने केंद्रीय मंत्रियों से चर्चाएं कीं, विकास परियोजनाओं की समीक्षा की


