जोधपुर शहर में 6 नए एसीपी लगाए: एसीपी छवि शर्मा का ट्रांसफर, प्रेम बाईसा की मौत की जांच के लिए बनी एसआईटी की चीफ रही थीं - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur ACP Chhavi Sharma Transferred | Prem Bai Sa SIT Chief जोधपुर शहर में 6 नए एसीपी लगाए:एसीपी छवि शर्मा का ट्रांसफर, प्रेम बाईसा की मौत की जांच के लिए बनी एसआईटी की चीफ र…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur ACP Chhavi Sharma Transferred | Prem Bai Sa SIT Chief
जोधपुर शहर में 6 नए एसीपी लगाए:एसीपी छवि शर्मा का ट्रांसफर, प्रेम बाईसा की मौत की जांच के लिए बनी एसआईटी की चीफ रही थीं
- कॉपी लिंक
पुलिस मुख्यालय ने 141 आरपीएस (राजस्थान पुलिस सेवा) अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। इसमें जोधपुर कमिश्नरेट और जोधपुर ग्रामीण में तैनात कई आरपीएस के भी तबादले किए गए हैं।
कमिश्नरेट में एसीपी वेस्ट और सेंट्रल का तबादला किया गया है, जबकि एसीपी प्रतापनगर और बोरानाडा के प्रमोशन के बाद यहां नए अधिकारी लगाए गए हैं। वहीं आईपीएस (प्रोबेशनर) प्रतीक सिंह के तबादले के बाद खाली हुए एसीपी ईस्ट के पद पर हरजीराम चौधरी को लगाया गया है।
वहीं, कमिश्नरेट से एसीपी वेस्ट छवि शर्मा को वृत्ताधिकारी उदयपुर लगाया गया है। गौरतलब है कि छवि शर्मा बहुचर्चित साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध परिस्थियों में हुई मौत को लेकर बनाई गई एसआईटी की चीफ थीं। उनके नेतृत्व में इस मामले की गुत्थी को सुलझाया गया था। वहीं, एसीपी सेंट्रल मंगलेश चुंडावत का तबादला भी वृताधिकारी पाली शहर के पद पर किया गया है।
जोधपुर कमिश्नरेट में 6 एसीपी लगाए
कमिश्ररेट से इनका हुआ तबादला
जोधपुर ग्रामीण में लगाए नए वृत्ताधिकारी
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


