शहर की जमीनी समस्याओं का समाधान, प्रशासन ने ली कार्रवाई
जयपुर में कई इलाकों में सड़क, रोड लाइट, सीवर और कचरे से परेशान लोगों को मिली राहत, शिकायतों के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Civic Issues | Road Sewer Light Complaints Action Samadhan
जयपुर के 6 इलाकों की 6 तस्वीरें:कहीं सड़क, तो कहीं लाइट का इंतजार, कुछ जगहों पर सीवर और कचरे से परेशान लोग, शिकायतों के बाद शुरू हुई कार्रवाई
- कॉपी लिंक
जयपुर के अलग-अलग इलाकों में लोग सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं, लेकिन समस्या पोस्ट होने के बाद कुछ जगह राहत भी मिली है। कनक वृंदावन टाउनशिप में सड़क और रोड लाइट की मांग उठी, वहीं नाहरगढ़ रोड पर बंद स्ट्रीट लाइट को लेकर लोगों ने परेशानी बताई। दूसरी तरफ, जगतपुरा और जयसिंहपुरा खोर में शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए समस्याओं का समाधान किया गया। शहरवासियों ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' के जरिए अपनी आवाज प्रशासन तक पहुंचाई है।
(आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें।)
काफी दिनों से कॉलोनी के लोग हो रहे है परेशान जयपुर शहर के कनक वृंदावन टाउनशिप से लंबे समय से सड़क संबंधित समस्या सामने आ रही है। क्षेत्रवासी भोम सिंह राठौड़ ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट करते हुए लिखा कि काफी दिनों से कॉलोनी के लोग रोड न होने के कारण परेशान हो रहे है। साथ ही बताया कि इलाके में रोड लाइट्स भी नहीं है, जिससे रात के समय तो हादसों का हमेशा ही डर बना रहता है। लोगों ने मांग की है कि जल्द की सड़क और स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान किया जाए।
इलाके में अंधेरे की समस्या से जूझ रहे लोग शहर के नाहरगढ़ रोड से विनोद पारीक ने भी अपनी समस्या के बारे में पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि वार्ड 59 में नाहरगढ़ कॉर्नर से लेकर दूसरी क्रॉसिंग तक रोड लाइट नहीं है। पिछले 10-12 दिनों से लोग इस इलाके में अंधेरे की समस्या से जूझ रहे है। इस व्यस्त इलाके में एक भी स्ट्रीट लाइट न जलने के कारण काफी बार हादसे भी होते है।
कई बार शिकायत के बाद भी नहीं मिली राहत जयपुर के सुभाष चौक के रामभद्र चौकड़ी से पंकज भार्गव ने सीवर ओवरफ्लो की समस्या पोस्ट की है। पंकज ने बताया कि गली में बनी सीवर लाइन चोक होने के कारण ओवरफ्लो हो रही है। सीवर की बदबू के कारण लोगों को समस्या का सामने करना पड़ता है। इस मामले में लोगों ने कई बार शिकायत भी की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है। लोग इस दयनीय स्थिति में रहने के लिए मजबूर है।
इलाके में सड़क ठीक नहीं होने से जनता को परेशानी गोकुलपुरा के हनुमान वाटिका शिव मार्ग के रहने वाले धर्मेंद्र सिंह ने लिखा कि इलाके में सड़क ठीक नहीं है। रोड नहीं होने के कारण हर तरफ पानी भर जाता है। बारिश के दिनों से स्थिति और भी खराब हो जाती है। आने-जाने के लिए रास्ता नहीं बचता है। साथ ही लोगों का कहना है कि कई शिकायतों के बाद भी प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।
जगतपुरा में साफ किया गया कचरा जगतपुरा के डी ब्लॉक से कुछ समय पहले सचिन मीना ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर कचरे का ढेर लगा होने के बारे में समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि काफी दिनों से इलाके में एक तरफ बहुत सारा कचरा पड़ा था। जिससे बदबू और कीड़ों की समस्या भी हो रही थी। समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई की और सफाई कर समाधान करवा दिया है।
बंद रोड लाइट की समस्या का समाधान जयसिंहपुरा खोर के रहने वाले संजय सिंह ने भी 'भास्कर समाधान' पर रोड लाइट की समस्या पोस्ट की थी। जिसमें लिखा था कि रैगर बस्ती में घर के सामने लगी रोड लाइट खराब हो गई थी। जिससे घर के बाहर अंधेरे में लोग शराब पीते थे। साथ ही इलाके में गंदगी भी हो रही थी। समस्या पोस्ट होने के बाद नगर निगम के AEN ने कार्रवाई की और समाधान करवा दिया है।
बालुराम गुर्जर बने आज 'स्टार ऑफिसर' जयपुर शहर के जयसिंहपुरा खोर से स्ट्रीट लाइट की समस्या सामने आई थी। जिसमें क्षेत्रवासी संजय सिंह ने लिखा था कि कुछ दिनों से रोड लाइट बंद होने के आस-पास वालों को काफी असुविधा हो रही थी। हालांकि, समस्या पोस्ट होने पर नगर निगम के AEN बालुराम गुर्जर ने एक्शन लिया और रोड लाइट ठीक करवा दी है।
पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’
‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है।
अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं
दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं।
ये खबरें भी पढ़िए…
भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

मानसून में जयपुर की हरियाली की कहानी: झरनों से लेकर सोशल मीडिया तक

डूंगरपुर में 'चांदीपुरा वायरस' की दस्तक, 6 साल की बच्ची की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

उदयपुर रेड कैटेगरी में: किसानों की चिंता बढ़ी, बारिश का अलर्ट


