जयपुर जेल से छुटा बदमाश,6 महीने में 25 चोरी की: नाले में छिपाता था चोरी के वाहन, पार्ट्स बेचकर नशे में उड़ाता था पैसे - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Crime News | Rizwan Hussain Arrested For 25 Vehicle Thefts जयपुर जेल से छुटा बदमाश,6 महीने में 25 चोरी की:नाले में छिपाता था चोरी के वाहन, पार्ट्स बेचकर नशे में उड़ाता थ…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Crime News | Rizwan Hussain Arrested For 25 Vehicle Thefts
जयपुर जेल से छुटा बदमाश,6 महीने में 25 चोरी की:नाले में छिपाता था चोरी के वाहन, पार्ट्स बेचकर नशे में उड़ाता था पैसे
- कॉपी लिंक
जयपुर शहर में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर बदमाश को चित्रकूट थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी के वाहनों और अन्य सामान को गंदे नाले के पास बनाए गए बाड़े में छिपाकर रखता था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 6 ऑटोरिक्शा, 4 बाइक, 3 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर और 8 मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने शहरभर में 25 से अधिक चोरी की वारदात करना कबूल किया है।
6 महीने पहले ही जेल से छूटा आरोपी
डीसीपी (वेस्ट) प्रशांत किरण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान रिजवान हुसैन उर्फ असरार (28) निवासी पालड़ी मीणा, जामडोली, हाल पटेल नगर, खोह नागोरियान के रूप में हुई है। आरोपी करीब 6 महीने पहले ही जयपुर जेल से बाहर आया था।
पिछले दिनों वेस्ट जिले में हुई चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए चित्रकूट थानाधिकारी विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। टीम ने अलग-अलग स्थानों के CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें एक ही संदिग्ध बदमाश नजर आया। हुलिए के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान रिजवान हुसैन उर्फ असरार के रूप में की।
नशे का आदी है आरोपी
पुलिस ने सोमवार को दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने चित्रकूट नगर इलाके में गंदे नाले के पास बनाए गए बाड़े में चोरी के वाहन छिपाने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी के वाहन, गैस सिलेंडर और मोबाइल बरामद किए।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जेल से बाहर आने के बाद उसने जयपुर शहर में 25 से अधिक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। चोरी के वाहनों को वह नाले के पास बनाए बाड़े में छिपा देता था। इसके बाद ग्राहक की डिमांड के अनुसार वाहन या उनके पार्ट्स निकालकर बेच देता था। चोरी के सामान से मिलने वाले पैसों को वह नशे और मौज-मस्ती में खर्च करता था।
- जयपुर में कॉलेज छात्रा के कपड़े फाड़े, बॉयफ्रेंड गिरफ्तार: लड़की के X-बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मारपीट कर भागा था
- नई पीढ़ी ने संभाली ढूंढाड़ कलम को बचाने की जिम्मेदारी: खनिज रंगों से बनाए भगवान कृष्ण के चित्र,गुरुओं ने कलाकारों को सौंपी परंपरा की विरासत
- सोफिया स्कूल के चर्च में हुआ ग्रैंड पेरेंट्स डे समारोह: साहस फाउंडेशन की ओर से आयोजन, दूरदर्शन के पूर्व अधिकारी ओपी राजपुरोहित ने किया कार्यक्रम को संबोधित
- राजस्थान में पिछले साल 11.57 करोड़ पेड़ लगाने का दावा: मौके पर 1.69 करोड़ पेड़ों का ही वेरिफिकेशन, वन विभाग ने खर्च किए 127 करोड़
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान पुलिस पर छात्रों का आरोप, 'अगवा' की चेतावनी

कोटा के एक गांव में घुसा मगरमच्छ तो समाजसेवी, हयात खान ने कंधे पर उठा कर किया रेस्क्यू

मकान का सेटबैक छोड़ने के विवाद में बुजुर्ग की हत्या: उदयपुर में पड़ोसी ने दो लोगों के साथ मिलकर जमकर पीटा; आरोपी मौके से फरार - Udaipur News


