होमराजनीतिजयपुर में पंचायती राज चुनाव की लॉटरी निकली: 57 जिला परिषद और 386 पंचायत समिति सदस्यों का आरक्षण तय, महिलाओं को 50% सीटें मिलीं - Jaipur News
राजनीति

जयपुर में पंचायती राज चुनाव की लॉटरी निकली: 57 जिला परिषद और 386 पंचायत समिति सदस्यों का आरक्षण तय, महिलाओं को 50% सीटें मिलीं - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Panchayat Election Reservation Lottery | Pradhan Seat Update LIVEजयपुर में पंचायती राज चुनाव की लॉटरी निकली:57 जिला परिषद और 386 पंचायत समिति सदस्यों का आरक्षण तय, महिला…

Dainik Bhaskar के अनुसार23 सितंबर 2026 को 06:05 am बजे
जयपुर में पंचायती राज चुनाव की लॉटरी निकली:  57 जिला परिषद और 386 पंचायत समिति सदस्यों का आरक्षण तय, महिलाओं को 50% सीटें मिलीं - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Panchayat Election Reservation Lottery | Pradhan Seat Update

LIVEजयपुर में पंचायती राज चुनाव की लॉटरी निकली:57 जिला परिषद और 386 पंचायत समिति सदस्यों का आरक्षण तय, महिलाओं को 50% सीटें मिलीं

- कॉपी लिंक

जयपुर में आज पंचायती राज चुनाव में पंचायत समिति प्रधानों, सदस्यों और जिला परिषद सदस्य पद के लिए आरक्षण निर्धारित करने के लिए लॉटरी निकाली जा रही है। यह जयपुर जिला कलेक्ट्रेट में सुबह 10.15 बजे से शुरू हो गई है।

जिला कलक्टर संदेश नायक ने बताया कि जिला परिषद के सदस्यों, जयपुर जिले की समस्त पंचायत समितियों के प्रधान और पंचायत समितियों के सदस्यों के पदों के आरक्षण का निर्धारण और आवंटन लॉटरी के जरिए किया जाएगा। आपको बता दें कि जयपुर जिले में 597 ग्राम पंचायतें है, जबकि 22 पंचायत समितियां हैं।

50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए होगी आरक्षित

कल लॉटरी में जयपुर जिला परिषद के 57 सदस्यों और 22 पंचायत समितियों के प्रधान और 386 पंचायत समिति सदस्यों के पदों का आरक्षण तय होगा। इसमें 50 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षण रखे जाएंगे।

जिला परिषद में 29 पद रहेंगे सामान्य के लिए

24 को निकलेगी सरपंच और वार्ड पंच की लॉटरी

24 सितंबर को उपखंड स्तर पर ग्राम पंचायतों में वार्ड पंच और सरपंच के पदों के लिए लॉटरी निकाली जाएगी। जयपुर जिले में 597 ग्राम पंचायत है, जिनमें कुल 5931 वार्ड है।

जिला परिषद की लॉटरी इस प्रकार है

पंचायत समिति आमेर में कुल 21 वार्ड हैं। जानिए किस वार्ड में किसकी सीट आरक्षित है।

लाइव अपडेट्स

- कॉपी लिंक

पंचायत समिति प्रधान के लिए गोविंदगढ़, जालसू, चाकसू, दूदू, आमेर, झोटवाड़ा में सामान्य महिला की सीट आई है।

- कॉपी लिंक

पंचायत समिति प्रधान के लिए जोबनेर और मौजामाबाद में अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) की सीट आई है।

- कॉपी लिंक

पंचायत समिति प्रधान के लिए 2 जगह रामपुरा डाबरी, कोटखावदा में अनुसूचित जाति (महिला) की सीट आई है।

अमरसर में अनुसूचित जनजाति (महिला) की सीट आई है।

- कॉपी लिंक

जिला परिषद सदस्य की लॉटरी पूरी होने के बाद पंचायत समिति प्रधान की लॉटरी निकाली जा रही है। इस दौरान बच्चों से पर्ची निकलवाई गई।

- कॉपी लिंक

पंचायत समिति प्रधान के लिए जयपुर की जोबनेर, माधोराजपुरा, मौजमाबाद और सांगानेर में OBC की सीट आई है।

- कॉपी लिंक

पंचायत समिति प्रधान के लिए जयपुर की 4 जगहों चौमू, अमरसर, किशनगढ़-रेनवाल में अनुसूचित जाति (ST) की सीट आई है।

- कॉपी लिंक

कोटखावदा, तुंगा, रामपुरा डाबरी और आंधी में पंचायत समिति प्रधान के लिए अनुसूचित जनजाति की सीट आई है।

- कॉपी लिंक

जयपुर में पंचायती राज चुनावों की लॉटरी निकाली जा रही है। जिला परिषद सदस्यों के लिए वार्डों का निर्धारण कर दिया गया है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें