जयपुर में पंचायती राज चुनाव की आरक्षण लॉटरी आज: 57 जिला परिषद सदस्य और 22 प्रधान पदों का होगा निर्धारण
जयपुर में पंचायती राज चुनाव की आरक्षण लॉटरी आज: 57 जिला परिषद सदस्य और 22 प्रधान पदों का होगा निर्धारण जयपुर में पंचायती राज चुनाव के लिए आज जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति प्रधान और सदस्यों के आरक्षण की लॉटरी होगी। कल सर…

सौजन्य से:- Amar Ujala
जयपुर में पंचायती राज चुनाव की आरक्षण लॉटरी आज: 57 जिला परिषद सदस्य और 22 प्रधान पदों का होगा निर्धारण
जयपुर में पंचायती राज चुनाव के लिए आज जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति प्रधान और सदस्यों के आरक्षण की लॉटरी होगी। कल सरपंच और वार्ड पंचों का आरक्षण तय होगा।
विस्तार
जयपुर जिले में आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर आरक्षण की तस्वीर आज बुधवार, 23 सितंबर को साफ होगी। जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति प्रधानों और पंचायत समिति सदस्यों के पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी जिला कलेक्ट्रेट में सुबह 10:15 बजे निकाली जाएगी।
जिला कलक्टर संदेश नायक ने बताया कि लॉटरी के जरिए जिला परिषद सदस्यों, जिले की सभी पंचायत समितियों के प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों के पदों के आरक्षण का निर्धारण और आवंटन किया जाएगा।
जयपुर जिले में 597 ग्राम पंचायतें और 22 पंचायत समितियां हैं। आज होने वाली लॉटरी में जिला परिषद के 57 सदस्यों, 22 पंचायत समिति प्रधानों और 386 पंचायत समिति सदस्यों के पदों का आरक्षण तय किया जाएगा। इनमें 50 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे।
यह भी पढें- राजस्थान में डिप्टी मेयर के नतीजे: सात नगर निगमों में छह जगह भाजपा, पाली में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी की जीत
कल होगी सरपंच और वार्ड पंचों की लॉटरी
इसी प्रकार जयपुर जिले की समस्त ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर 2026 को संबंधित उपखण्ड अधिकारी मुख्यालय पर आयोजित की जाएगी।
समें जयपुर जिले की 597 ग्राम पंचायतों के सरपंच और 5,931 वार्ड पंच पदों का आरक्षण तय होगा। दोनों दिनों की लॉटरी पूरी होने के बाद जयपुर जिले में पंचायती राज चुनाव के विभिन्न पदों के लिए आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

नितिन नवीन आज आएंगे जयपुर, निकाय जीत के बाद भाजपा का 'मिशन पंचायत' जानें क्या है

अजमेर पंचायत चुनाव 2026: 10 प्रधान और 33 जिला परिषद सीटों का आरक्षण जारी, देखें पूरी लिस्ट

राजस्थान में पंचायत चुनावों का ट्रेंड क्या है?: 4 चुनाव बताते हैं- जिला प्रमुख बनाने में सरकार का असर नहीं - Jaipur News


