चोरी हुआ 57 लाख का हाइवा 12 घंटे में मिला: सीहोर में 80 CCTV खंगाले; 12 घंटे में राजस्थान से बरामद - Sehore News
- Hindi News - Local - Mp - Sehore - Sehore Stolen Dumper Recovered In Rajasthan | CCTV Footage Clue चोरी हुआ 57 लाख का हाइवा 12 घंटे में मिला:सीहोर में 80 CCTV खंगाले; 12 घंटे में राजस्थान से बरामद - कॉपी लिंक सीहोर की…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Mp
- Sehore
- Sehore Stolen Dumper Recovered In Rajasthan | CCTV Footage Clue
चोरी हुआ 57 लाख का हाइवा 12 घंटे में मिला:सीहोर में 80 CCTV खंगाले; 12 घंटे में राजस्थान से बरामद
- कॉपी लिंक
सीहोर की भैरुंदा थाना पुलिस ने चोरी हुआ 57 लाख रुपए कीमत का हाइवा डंपर 12 घंटे में बरामद कर लिया। पुलिस ने डंपर को राजस्थान के झालावाड़ जिले के अकलेरा से पकड़ा। आरोपी चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। उसकी तलाश में पुलिस टीमें अलग-अलग जगह द
पेट्रोल पंप के सामने से चोरी हुआ था डंपर
दिगवाड़, थाना रेहटी निवासी अरविंद सिंह तोमर ने 19 सितंबर को भैरुंदा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि शिवहरे पेट्रोल पंप के सामने खड़ा उनका हाइवा डंपर MP 37 ZL 9666 अज्ञात चोर चुरा ले गया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
80 CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले
एसपी सोनाक्षी सक्सेना के निर्देश पर जांच के लिए दो टीमें बनाई गईं। एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन और एसडीओपी रोशन कुमार जैन की देखरेख में टीमों ने जांच शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम दांगी और उपनिरीक्षक राजेश यादव ने टीमों की अगुवाई की।
पुलिस ने करीब 80 CCTV कैमरों के फुटेज देखे। तकनीकी सबूतों से डंपर के जाने का रास्ता पता लगाया गया। इसके बाद कंट्रोल रूम से पड़ोसी राज्यों को अलर्ट किया गया और राजस्थान पुलिस से संपर्क किया गया।
अकलेरा में घेराबंदी कर डंपर पकड़ा
जानकारी मिलने के बाद झालावाड़ जिले की अकलेरा थाना पुलिस की मदद से घेराबंदी की गई। पुलिस ने डंपर को रोक लिया, लेकिन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।
पुलिस ने 57 लाख रुपए कीमत का डंपर जब्त कर लिया है। फरार आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीमें अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही हैं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान पुलिस को पुरुष व जीएमसी की टीम को महिला वर्ग का खिताब - Jaipur News

जोधपुर पहुंची पंजाब एजीटीएफ; 4 राज्यों में 1 दर्जन सहयोगी रडार पर - Jaipur News

BJP wins six of seven mayoral polls in Rajasthan; Congress cries foul


