हिसार पुलिस ने 550 किलो डोडापोस्त पकड़ा: कोयले की आड़ में राजस्थान से लाई गई खेप; ड्राइवर गिरफ्तार - Hisar News
- Hindi News - Local - Haryana - Hisar - Hisar Police Nab 550kg Dodaposta From Rajasthan Truck हिसार पुलिस ने 550 किलो डोडापोस्त पकड़ा:कोयले की आड़ में राजस्थान से लाई गई खेप; ड्राइवर गिरफ्तार - कॉपी लिंक हिसार पुलिस की…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Haryana
- Hisar
- Hisar Police Nab 550kg Dodaposta From Rajasthan Truck
हिसार पुलिस ने 550 किलो डोडापोस्त पकड़ा:कोयले की आड़ में राजस्थान से लाई गई खेप; ड्राइवर गिरफ्तार
- कॉपी लिंक
हिसार पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने नशा तस्करों कार्रवाई करते हुए 550 किलो 300 ग्राम डोडा/चूरा पोस्त की भारी खेप बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। बरामद नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है।
एएनसी हिसार के प्रभारी उप निरीक्षक इन्द्र सिंह गोदारा ने बताया कि उनकी टीम बस अड्डा मोहब्बतपुर के पास गश्त और नशा रोकथाम अभियान के दौरान मौजूद थी। इसी दौरान उन्हें एक विश्वसनीय सूचना मिली कि भादरा (राजस्थान) की तरफ से एक ट्रक आदमपुर की ओर आने वाला है, जिसमें ऊपर तक कोयले की बोरियां भरी हुई हैं। सूचना के अनुसार कोयले की बोरियों के बीच बड़ी मात्रा में डोडा पोस्त छिपाकर ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने संदिग्ध ट्रक को रूकवाया
सूचना पर पुलिस टीम ने मोड़ा खेड़ा क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी। कुछ समय बाद भादरा की तरफ से एक संदिग्ध ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस ने ट्रक को रुकवाकर ड्राइवर से पूछताछ की। ड्राइवर ने अपनी पहचान रोहताश निवासी मेहूवाला, जिला फतेहाबाद के रूप में बताई।
कोयले के नीचे 550 किलो 300 ग्राम डोडा/चूरा पोस्त मिला
राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में ट्रक की गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कोयले की बोरियों के बीच छिपाकर रखे गए 28 काले रंग के कट्टों से कुल 550 किलो 300 ग्राम डोडा/चूरा पोस्त बरामद हुआ।पुलिस ने तुरंत नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर ट्रक को भी जब्त कर लिया।
राजस्थान से लाई गई नशे की खेप
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि यह खेप राजस्थान से लाई गई थी और इसे आदमपुर के रास्ते आगे सप्लाई किया जाना था। पुलिस को इस अवैध कारोबार में अन्य लोगों के शामिल होने की भी जानकारी मिली है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना आदमपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 15(सी),61 और 85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहन जांच जारी है।
NEET पेपर लीक को लेकर सरकार पर बरसे दीपेंद्र हुड्डा: करनाल में बोले- 2014 के बाद ही क्यों बढ़ रहे केस, युवा दवाब में हैं
चंडीगढ़ के युवक ने सुसाइड किया: गर्लफ्रेंड से झगड़ा हुआ, ड्यूटी पर करनाल नहीं गया; साथी घर पहुंचा तो फंदे पर लटकी मिली लाश
न्यू चंडीगढ़ टेस्ट, शुभमन गिल आउट- फैंस मायूस: सेंचुरी के बाद बड़ी पारी की उम्मीद थी; इस स्टेडियम में यह पहला टेस्ट
लेडी टीचर मनीषा के पिता आमरण अनशन पर बैठेंगे: भिवानी में हुई महापंचायत में ऐलान किया, बोले- CBI जल्दी खुलासा करे
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


