होमकृषिशुद्ध आहार मिलावट पर वार : जयपुर में रेड बुल एनर्जी के गोदाम पर कार्रवाई, 53,256 बोतलें सीज
कृषि

शुद्ध आहार मिलावट पर वार : जयपुर में रेड बुल एनर्जी के गोदाम पर कार्रवाई, 53,256 बोतलें सीज

शुद्ध आहार मिलावट पर वार : जयपुर में रेड बुल एनर्जी के गोदाम पर कार्रवाई, 53,256 बोतलें सीज खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय की निरीक्षण टीम ने जयपुर में बड़ी कार्रवाई की है. Published : July 7, 2026 at 10:18 PM…

ETV Bharat के अनुसार8 जुलाई 2026 को 04:23 am बजे
शुद्ध आहार मिलावट पर वार : जयपुर में रेड बुल एनर्जी के गोदाम पर कार्रवाई, 53,256 बोतलें सीज

सौजन्य से:- ETV Bharat

शुद्ध आहार मिलावट पर वार : जयपुर में रेड बुल एनर्जी के गोदाम पर कार्रवाई, 53,256 बोतलें सीज

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय की निरीक्षण टीम ने जयपुर में बड़ी कार्रवाई की है.

Published : July 7, 2026 at 10:18 PM IST

जयपुर: प्रदेश में संचालित शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय की निरीक्षण टीम ने मंगलवार को जयपुर के वीकेआई रोड नंबर एक क्षेत्र में रेड बुल एनर्जी नामक एनर्जी ड्रिंक के गोदाम पर बड़ी कार्रवाई कर 53,256 बोतलें सीज की गई.

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त डॉ. टी शुभमंगला के बताया कि अतिरिक्त आयुक्त भगवतसिंह के नेतृत्व में जयपुर मुख्यालय की सेंट्रल टीम ने मेसर्स आदर्श ऐसोसियेट, ई-7, वीकेआई रोड नंबर एक, जयपुर पर निरीक्षण के दौरान 'रेड बुल एनर्जी' नामक कैफिनेटेड बेवरेज का नमूना एफएसएस एक्ट के तहत लिया गया. संयुक्त आयुक्त डॉ. विजय प्रकाश शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि रेड बुल के कैन पर Energy Drink, VITALIZES BODY and MIND का उल्लेख किया हुआ है, जो कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के दिशा-निर्देशों के अनुसार भ्रामक प्रचार की श्रेणी में आते हैं.

भ्रामक दावों से सतर्क रहें : डॉ. विजय प्रकाश शर्मा ने बताया कि सभी नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है तथा लेबल पर भ्रामक प्रचार संबंधी उल्लंघनों के संबंध में अधिनियम के प्रावधानों के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे भ्रामक दावों वाले खाद्य उत्पादों से सतर्क रहें तथा किसी भी प्रकार की शिकायत विभाग को तत्काल उपलब्ध कराएं.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें