होमक्राइमब्लैकमेलिंग: 4 साल से फरार पड़ोसी को पुलिस ने धर दबोचा, 50 हजार रुपए की डिमांड का राज
क्राइम

ब्लैकमेलिंग: 4 साल से फरार पड़ोसी को पुलिस ने धर दबोचा, 50 हजार रुपए की डिमांड का राज

राजस्थान में एक युवती को अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने 10 हजार रुपए के इनामी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

Dainik Bhaskar के अनुसार28 जुलाई 2026 को 03:41 pm बजे
ब्लैकमेलिंग: 4 साल से फरार पड़ोसी को पुलिस ने धर दबोचा, 50 हजार रुपए की डिमांड का राज

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Blackmailing From Brothel In Jaipur, Pressure Created For Relations

जयपुर में युवती को ब्लैकमेल कर फिजिकल-रिलेशन का बनाया दबाव:पड़ोसी ने चोरी-छिपे बनाए अश्लील वीडियो; वायरल करने की धमकी दे मांगे 50 हजार रुपए

- कॉपी लिंक

जयपुर में युवती को ब्लैकमेलिंग मामले में फरार 10 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। आरोपी ने चोरी-छिपे पड़ोसी युवती के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। इसके बाद फिजिकल रिलेशन का दबाव बना रहा था। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रु

डीसीपी ने बताया- जुलाई 2022 में पीड़ित युवती ने थाने में आरोपी पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। शिकायत में बताया- आरोपी पड़ोसी किराए पर रहता है। पड़ोसी किराएदार ने चोरी-छिपे मेरा अश्लील वीडियो बना लिया। अकेले में पाकर मुझे अपने मोबाइल में बनाया अश्लील वीडियो दिखाया। वीडियो से ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया।

एफआईआर दर्ज होते ही हो गया था फरार

पीड़िता ने शिकायत में बताया- लगातार दबाव बनाने के साथ ही वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी मुझसे 50 हजार रुपए की डिमांड करने लगा। ब्लैकमेलिंग के टॉर्चर से परेशान पीड़िता ने आरोपी पड़ोसी किराएदार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। FIR दर्ज होने का पता चलने पर आरोपी जयपुर छोड़कर फरार हो गया। काफी तलाश के बाद पकड़े में नहीं आने पर पुलिस ने आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम रखा। पुलिस ने 4 साल से फरार आरोपी को दबिश देकर उत्तर प्रदेश से धर-दबोचा।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें