निकाय चुनाव में महिलाओं को 50 नहीं 33% आरक्षण मिलेगा: कोर्ट के फैसले की वजह से नहीं हो पाया लागू, पंचायतीराज चुनाव में मिलेगा 50%रिजर्वेशन - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Women Reservation Rules In Rajasthan Civic Body And Panchayat Elections निकाय चुनाव में महिलाओं को 50 नहीं 33% आरक्षण मिलेगा:कोर्ट के फैसले की वजह से नहीं हो पाया लागू, पंचायती…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Women Reservation Rules In Rajasthan Civic Body And Panchayat Elections
निकाय चुनाव में महिलाओं को 50 नहीं 33% आरक्षण मिलेगा:कोर्ट के फैसले की वजह से नहीं हो पाया लागू, पंचायतीराज चुनाव में मिलेगा 50%रिजर्वेशन
- कॉपी लिंक
प्रदेश में होने वाले शहरी निकायों और पंचायतीराज चुनाव में महिलाओं के आरक्षण का अलग-अलग प्रतिशत रहेगा। शहरी निकाय चुनाव में महिलाओं को 50% नहीं 33 फीसदी आरक्षण ही मिलेगा। वहीं पंचायतीराज चुनाव में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण रहेगा।
कोर्ट के पुराने फैसले की वजह से शहरी निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं में महिला आरक्षण अलग-अलग रहेगा।
पंचायतीराज और शहरी निकाय चुनाव में एससी, एसटी, ओबीसी वर्गों में महिलाओं को आरक्षण उसी हिसाब से दिया जाएगा। स्वायत्त शासन विभाग ने 33 फीसदी महिला आरक्षण के हिसाब से लॉटरी की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
पंचायतीराज विभाग 50 फीसदी महिला आरक्षण के हिसाब से अलग-अलग वर्गों के आरक्षण की लॉटरी तय करेगा। दोनों विभाग निकायों और पंचायतीराज संस्थााओं का आरक्षण तय कर राज्य निर्वाचन आयोग को ब्यौरा देंगे।
कई राज्यों में लागू 50 प्रतिशत महिला आरक्षण
कानूनी जानकारों के अनुसार संविधान के अनुच्छेद 243-डी में संशोधन करने के बाद ही शहरी निकाय चुनाव में 50 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू हो सकता है। बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और केरल में शहरी निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण लागू है।
ये खबरें भी पढ़ें...
निकाय चुनावों में प्रत्याशियों की खर्च सीमा तय:3.50 लाख रुपए तक खर्च कर सकेंगे निगम पार्षद प्रत्याशी, जानें- कितनी गाड़ियां रख सकेंगे
प्रदेश में आगामी नगरीय निकाय (नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका) चुनाव में प्रत्याशियों के लिए चुनाव खर्च की सीमा तय कर दी गई है। इसके साथ ही चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की गाड़ी की संख्या भी निर्धारित कर दी गई है। (पूरी खबर पढ़ें)
ओबीसी की 11 जातियों का ही राजनीति में दबदबा:आयोग की रिपोर्ट में खुलासा; अध्यक्ष बोले- अब 92 जातियों को फोकस करके रिपोर्ट बनाई
प्रदेश में ओबीसी की 92 में से 11 जातियों का ही राजनीति में दबदबा है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के अनुसार 92 में से 11 जातियों के ही 1000 से ज्यादा लोगों को राजनीति में भागीदारी मिली है, या उनके जनप्रतिनिधि जीते हैं। पढ़ें पूरी खबर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोजरी-बांडी-लूणी नदी प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनेगा रिवर कमीशन; नदी कॉरिडोर में नए निर्माणों पर रोक - Jodhpur News

जयपुर भजनलाल कैबिनेट की बैठक आज, उच्च बिल UCC विधानसभा सत्र में लाने की तैयारी

राजस्थान नगर निगम और निकाय चुनाव पर खर्च होंगे 29,64,78,000 रुपये, जयपुर का चुनाव सबसे महंगा, NBT पर देखें आंकड़े


