होमराजनीतिराजस्थान नगर निगम और निकाय चुनाव पर खर्च होंगे 29,64,78,000 रुपये, जयपुर का चुनाव सबसे महंगा, NBT पर देखें आंकड़े
राजनीति

राजस्थान नगर निगम और निकाय चुनाव पर खर्च होंगे 29,64,78,000 रुपये, जयपुर का चुनाव सबसे महंगा, NBT पर देखें आंकड़े

निगम और स्थानीय निकाय चुनाव के लिए अलग अलग बजट सरकार की ओर से नगर निगम चुनाव और स्थानीय निकाय (नगर पालिकाएं और नगर परिषदें) के चुनाव के लिए अलग अलग बजट राशि जारी की जाती है। चूंकि दोनों चुनाव के लिए अलग अलग एजेंसी काम कर…

Navbharat Times के अनुसार7 अगस्त 2026 को 08:15 am बजे
राजस्थान नगर निगम और निकाय चुनाव पर खर्च होंगे 29,64,78,000 रुपये, जयपुर का चुनाव सबसे महंगा, NBT पर देखें आंकड़े

सौजन्य से:- Navbharat Times

निगम और स्थानीय निकाय चुनाव के लिए अलग अलग बजट

सरकार की ओर से नगर निगम चुनाव और स्थानीय निकाय (नगर पालिकाएं और नगर परिषदें) के चुनाव के लिए अलग अलग बजट राशि जारी की जाती है। चूंकि दोनों चुनाव के लिए अलग अलग एजेंसी काम करती है। ऐसे में चुनावी खर्च का बजट भी अलग अलग आवंटित किया जाता है। नगर निगम चुनाव के लिए 10 करोड़ 31 लाख 76 हजार रुपए आवंटित किए गए हैं जबकि स्थानीय निकाय (नगर पालिकाओं और नगर परिषदों) चुनाव के लिए 19 करोड़ 33 लाख 2 हजार रुपए आवंटित किए गए हैं। यानी दोनों चुनाव में 29 करोड़ 64 लाख 78 हजार रुपए खर्च होंगे।सबसे महंगा चुनाव जयपुर नगर निगम का

प्रदेश में कुल 10 नगर निगम हैं। इनमें जयपुर, जोधपुर, अजमेर, अलवर, भरतपुर, बीकानेर, कोटा, पाली, भीलवाड़ा और उदयपुर नगर निगम शामिल हैं। इनमें सर्वाधिक खर्च जयपुर नगर निगम चुनाव पर होने वाला है। जयपुर नगर निगम के चुनाव में सर्वाधिक 3 करोड़ 96 लाख 90 हजार रुपए खर्च होने का अनुमान है। दूसरे नंबर पर जोधपुर और कोटा नगर निगम हैं जहां का चुनाव बजट 1 करोड़ 29 लाख 78 हजार रुपए आवंटित हुआ है। सबसे कम खर्च पाली में होने वाले है जहां का बजट 28 लाख 8 हजार रुपए रखा गया है।पढ़ें किस नगर निगम में कितना बजट खर्च होगा

अजमेर नगर निगम - 70 लाख 56 हजार रुपएअलवर नगर निगम - 43 लाख 38 हजार रुपए

भरतपुर नगर निगम - 36 लाख रुपए

बीकानेर नगर निगम - 75 लाख 78 हजार रुपए

जयपुर नगर निगम - 3 करोड़ 96 लाख 90 हजार रुपए

जोधपुर नगर निगम - 1 करोड़ 29 लाख 78 हजार रुपए

कोटा नगर निगम - 1 करोड़ 29 लाख 78 हजार रुपए

भीलवाड़ा नगर निगम - 47 लाख 70 हजार रुपए

पाली नगर निगम - 28 लाख 80 हजार रुपए

उदयपुर नगर निगम - 73 लाख 8 हजार रुपए

स्थानीय निकाय में किस जिले का कितना बजट?

- अजमेर - 5418000 रुपए

- अलवर - 5130000 रुपए

- बालोतरा - 3474000 रुपए

- बांसवाड़ा - 2556000 रुपए

- बारां - 4680000 रुपए

- बाड़मेर - 1476000 रुपए

- ब्यावर - 4302000 रुपए

- भरतपुर - 3060000 रुपए

- भीलवाड़ा - 4590000 रुपए

- बीकानेर - 4248000 रुपए

- बूंदी - 4752000 रुपए

- चित्तौड़गढ़ - 5256000 रुपए

- चूरू - 9774000 रुपए

- दौसा - 6516000 रुपए

- डीग - 3240000 रुपए

- धौलपुर - 4914000 रुपए

- डीडवाना कुचामन - 5994000 रुपए

- डूंगरपुर - 1368000 रुपए

- गंगानगर - 8496000 रुपए

- हनुमानगढ - 6534000 रुपए

- जयपुर - 10152000 रुपए

- जैसलमेर - 1278000 रुपए

- जालौर - 2970000 रुपए

- झालावाड़ - 4410000 रुपए

- झुंझुनूं - 10692000 रुपए

- जोधपुर - 3204000 रुपए

- करौली - 4446000 रुपए

- खैरथल तिजारा - 4266000 रुपए

- कोटा - 2934000 रुपए

- कोटपूतली बहरोड़ - 6984000 रुपए

- नागौर - 6120000 रुपए

- पाली - 4608000 रुपए

- फलोदी - 1098000 रुपए

- प्रतापगढ़ - 1890000 रुपए

- राजसमंद - 2862000 रुपए

- सलूंबर - 450000 रुपए

- सवाई माधोपुर - 5058000 रुपए

- सीकर - 11952000 रुपए

- सिरोही - 3240000 रुपए

- टोंक - 6930000 रुपए

- उदयपुर - 1980000 रुपये

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें