होमक्राइमकोटा ग्रामीण में अवैध संपत्ति ध्वस्त, डोडा चूरा और शराब तस्करी का भंडाफोड़
क्राइम

कोटा ग्रामीण में अवैध संपत्ति ध्वस्त, डोडा चूरा और शराब तस्करी का भंडाफोड़

कोटा ग्रामीण पुलिस ने अवैध रूप से अर्जित संपत्ति पर बुलडोजर चलाया और अंतरराज्यीय डोडा चूरा और शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया।

Dainik Bhaskar के अनुसार14 जुलाई 2026 को 05:34 am बजे
कोटा ग्रामीण में अवैध संपत्ति ध्वस्त, डोडा चूरा और शराब तस्करी का भंडाफोड़

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Kota

- Kota Police Action: Illegal Property Demolished & Drug Smugglers Arrested

कोटा ग्रामीण में 50 लाख की संपत्ति ध्वस्त:30 लाख का डोडा चूरा और शराब पकड़ी, पुलिस, प्रशासन और नगरपालिका ने लिया एक्शन

- कॉपी लिंक

कोटा ग्रामीण पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग' के तहत सोमवार को दो बड़ी कार्रवाई की। एक ओर जहां अवैध रूप से अर्जित संपत्ति पर बुलडोजर चलाया, वहीं दूसरी ओर अंतरराज्यीय डोडा चूरा और शराब तस्करी का भी भंडाफोड़ किया।

पुलिस एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि सुकेत कस्बे में राहिल और कासिब उर्फ गुच्छा द्वारा चारागाह भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाए गए मकानों को प्रशासन और नगरपालिका की संयुक्त कार्रवाई में जेसीबी से ध्वस्त किया गया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

करीब 50 लाख रुपए से अधिक मूल्य की इस अवैध संपत्ति पर कार्रवाई अपराध से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।

इधर, जिला डीएसटी, मोड़क और चेचट थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग कार्रवाई में करीब 30 लाख 21 हजार रुपए कीमत का अवैध माल और तस्करी में प्रयुक्त दो कारें जब्त की हैं।

पहली कार्रवाई मोड़क थाना क्षेत्र में की गई, जहां नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार का पीछा कर उसे रोका। तलाशी में 101.460 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। मौके से पंजाब के दो तस्करों करनदीप सिंह और जोन विल्सन को गिरफ्तार किया गया।

दूसरी कार्रवाई चेचट थाना क्षेत्र में हुई। यहां पुलिस ने पीछा कर एक कार को रोका, जिसमें से हरियाणा ब्रांड की 204 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इस मामले में हरियाणा निवासी जितेंद्र सिंह और अरुण को गिरफ्तार किया गया।

एसपी सुजीत शंकर ने कहा कि जिले में अपराध, मादक पदार्थ और अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। अपराध से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर उन्हें ध्वस्त करने के साथ-साथ तस्करों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी ऐसे सक्रिय अपराधियों और उनकी अवैध संपत्तियों पर इसी तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

- एईएन हिमांशु शर्मा बने 'स्टार ऑफिसर': जलभराव, हाईमास्ट और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं सुलझीं; ESI डिस्पेंसरी की परेशानी बरकरार

- सरकारी तिजोरी में कैद 64 करोड़ का सोना-चांदी: कैग ने कहा- नीलाम करो; अपराधियों से किया गया था जब्त

- हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर': नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित

- राजकीय स्कूल कोली में छात्रों ने किया पौधरोपण

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें