आगरा-अहमदाबाद रूट पर समर स्पेशल ट्रेन: कोटा मंडल के बूंदी-केशोरायपाटन समेत 5 स्टेशनों ठहराव - Kota News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Kota Summer Special Train Stops | Agra Ahmedabad Route Stations आगरा-अहमदाबाद रूट पर समर स्पेशल ट्रेन:कोटा मंडल के बूंदी-केशोरायपाटन समेत 5 स्टेशनों ठहराव - कॉपी लिंक गर्मी की छु…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota Summer Special Train Stops | Agra Ahmedabad Route Stations
आगरा-अहमदाबाद रूट पर समर स्पेशल ट्रेन:कोटा मंडल के बूंदी-केशोरायपाटन समेत 5 स्टेशनों ठहराव
- कॉपी लिंक
गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा आगरा कैंट और असारवा (अहमदाबाद) के बीच साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। ये ट्रेन 28 जुलाई तक चलेगी। इस ट्रेन का कोटा मंडल के गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, केशोराय पाटन, बूंदी और मांडलगढ़ स्टेशनों ठहराव होगा।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि ट्रेन संख्या 01910 आगरा कैंट–असारवा स्पेशल 27 जुलाई तक हर सोमवार, वहीं 01909 असारवा–आगरा कैंट स्पेशल 28 जुलाई 2026 तक हर मंगलवार को चलेगी।
आगरा कैंट से असारवा का समय
ट्रेन संख्या 01910 आगरा कैंट से शाम 6:10 बजे रवाना होगी। यह गंगापुर सिटी रात 9:08 बजे, सवाई माधोपुर 9:48 बजे, केशोराय पाटन 11:18 बजे, बूंदी रात 12:08 बजे और मांडलगढ़ 1:38 बजे पहुंचेगी। इसके बाद अगले दिन सुबह विभिन्न स्टेशनों से होते हुए 11:10 बजे असारवा पहुंचेगी।
असारवा से आगरा कैंट का समय
ट्रेन संख्या 01909 असारवा से शाम 3 बजे रवाना होगी। यह मांडलगढ़ रात 11:28 बजे, बूंदी 12:23 बजे, केशोराय पाटन 1:13 बजे, सवाई माधोपुर 2:30 बजे और गंगापुर सिटी 3:23 बजे पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 7:45 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव
दोनों दिशाओं में ट्रेन का ठहराव आगरा कैंट, फतेहपुर सीकरी, रूपबास, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, केशोराय पाटन, बूंदी, मांडलगढ़, मावली जंक्शन, राणा प्रताप नगर, उदयपुर सिटी, जावर, डूंगरपुर, शामलाजी रोड, हिम्मतनगर और असारवा स्टेशनों पर रहेगा। विशेष ट्रेन में कुल 24 कोच लगाए जाएंगे। रेलवे ने यात्रियों से ट्रेन की वास्तविक स्थिति, समय और ठहराव की जानकारी के लिए भारतीय रेलवे की आधिकारिक पूछताछ वेबसाइट व NTES मोबाइल ऐप का उपयोग करने की अपील की है।
- भास्कर एक्सक्लूसिवकेमिकल वाले फलों से बच्चे हो रहे हाइपर एक्टिव: डॉक्टर बोले- ऐसे आम-सेब खतरनाक, कैंसर तक हो रहा, जानिए- तरबूज में इंजेक्शन लगाने का सच
- फूल और लालकोठी मंडी को मुहाना शिफ्ट करने की मांग: मंडी की समस्याओं और विकास कार्यों की मांग लेकर राज्यपाल से मिले व्यापारी
- बात खरी हैराज्यसभा का 'लड्डू' खाकर पूनियाजी की अपील: मैडम की सिफारिश वाली 'चिट्ठी'; शिक्षामंत्री ने डोटासरा को 'नसीहत' दी
- राजस्थान-आज से बदलेगा मौसम, 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट: तेज बरसात के साथ ओले गिरने की भी आशंका; पारा 46 के करीब
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


